Noida Hospital Fire: नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई।
Noida Hospital Fire: नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल (Metro Hospital) के बेसमेंट में बुधवार सुबह करीब 8 बजे आग (Fire) लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की 3 यूनिट और थाना सेक्टर-24 की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों (Hospital Staff) की तत्परता से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Metro: ग्रेटर नोएडा मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट, जरूर पढ़िए
फिजियोथेरेपी सेंटर के बेसमेंट में लगी आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) बताई जा रही है। आग अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर के बेसमेंट में लगी थी, जो मुख्य भवन से अलग बना हुआ था। इसी कारण धुआं अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंच पाया और किसी भी मरीज को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।

दमकल विभाग ने स्मोक एक्सट्रैक्शन सिस्टम (Smoke Extraction System) की मदद से धुएं को बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद मेट्रो हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में मदद की, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका और नुकसान सीमित रहा।

ये भी पढ़ेंः UPI: गूगल पे-फ़ोन पे, Paytm चलाने वालों के लिए ज़रूरी खबर
CFO प्रदीप कुमार ने दी जानकारी
गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने कहा, ‘हमें सुबह आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया। आग बेसमेंट में बनी फिजियोथेरेपी यूनिट में लगी थी, जिससे मुख्य भवन प्रभावित नहीं हुआ और किसी मरीज को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।’
