Punjab

Punjab के लुधियाना पश्चिमी में केजरीवाल और CM मान की जनसभा, बोले- अरोड़ा की जीत पर बनाएंगे मंत्री

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab के लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए AAP ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है।

Punjab News: पंजाब के लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर आगामी 19 जून को होने वाले उपचुनाव (By-Elections) को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को लुधियाना में विशाल जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के समर्थन में माहौल बनाया। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी मौजूद रहे। पढ़िए पूरी खबर…

केजरीवाल का वादा: जीत के अगले दिन अरोड़ा बनेंगे मंत्री

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने वॉर्ड नंबर 59 और 65 में जनसभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से संजीव अरोड़ा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की और बड़ा ऐलान कर दिया कि, ‘अगर संजीव अरोड़ा जीतते हैं तो उन्हें अगले ही दिन मंत्री बना दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान से इस पर सहमति मिल चुकी है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान ने उद्योगपतियों से अपील की – फास्टट्रैक पोर्टल का लाभ उठाएं और पंजाब को भारत की अगली औद्योगिक शक्ति बनाएं

केजरीवाल ने कहा कि मंत्री के पास पावर और फंड होते हैं, जिससे अरोड़ा इलाके के परिवारों और बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘वोट जरूर डालें, दिन में धूप होती है तो सुबह ही अपना फर्ज निभा दें।’

गोगी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि लुधियाना पश्चिम में उपचुनाव स्वर्गीय विधायक गोगी जी के निधन के कारण हो रहा है। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Pic Social Media

अरोड़ा ने दो महीने में कई मामले सुलझाए

अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि मार्च में जब वह और सीएम मान लुधियाना दौरे पर आए थे, तब स्थानीय निवासियों ने 70 साल से लंबित संपत्ति रजिस्ट्री से जुड़े मामलों को उठाया था। ‘अरोड़ा ने दो महीने के भीतर ही इन मामलों को सुलझा दिया, जबकि वे अभी विधायक भी नहीं बने हैं।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब पुलिस द्वारा युवाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए समझौता

Pic Social Media

सीएम मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जनसभा में कांग्रेस की आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राजा वड़िंग और चरणजीत चन्नी जनता के हितों के बजाय व्यक्तिगत गुटबाजी में उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘वे कुर्सियों के लिए लड़ते हैं, हम पंजाब के लिए लड़ते हैं।’