Delhi

Delhi: आज दिल्ली को तोहफा देंगे PM मोदी..इन रास्तों पर मिलेगा जाम!

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Delhi में आज लग सकता है जाम, पढ़िए ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi News: अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो बाहर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आज दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दोपहर लगभग 12:10 बजे दिल्ली के अशोक विहार (Ashok Vihar) स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत झुग्गी-झोपड़ी (जेजे) क्लस्टर के निवासियों के लिए तैयार किए गए फ्लैटों का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 12:45 बजे वे दिल्ली (Delhi) में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली होगी, जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन (Traffic Diversion) को लेकर एडवाइजरी जारी की है जिससे लोगों को जाम का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली वालों को पंजाबी बाग क्लब रोड फ्लाईओवर की सौगात

Pic Social Media

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने लोगों से कुछ सड़कों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, पीएम मोदी शुक्रवार को अशोक विहार के जेलरवाला बाग में झुग्गी बस्तियों की जगह इन-सीटू डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए 1,675 फ्लैटों को सौंपेंगे और फिर एक रैली को संबोधित करने पहुंचेगे। पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि रैली में कई लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक जाम (Traffic jam) लग सकता है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र, सरोजिनी नगर में टाइप-II सरकारी क्वार्टर, नजफगढ़ में दिल्ली यूनिवर्सिटी के वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला और द्वारका में नए सीबीएसई भवन जैसी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इन कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस इन सड़कों पर यातायात नियंत्रित या बंद करेगी।

ये भी पढ़ेंः Air India: नए साल पर एयर इंडिया का हवाई मुसाफिरों को तोहफ़ा

मॉल रोड (रिंग रोड): हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक तक।

लाला अचिंतम मार्ग और ब्रह्माकुमारी मार्ग: गुजरांवाला और डेरावाल इलाकों में।

जीटीके रोड: आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियो तक।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

भामाशाह मार्ग: मॉडल टाउन-1 से नानक पियो तक।

स्वामी नारायण मार्ग: दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट से लक्ष्मी बाई कॉलेज तक।

नाहर सिंह मार्ग: प्रेमबारी चौक से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन तक।

महात्मा गांधी मार्ग: ब्रिटानिया चौक से आजादपुर तक।

गुलाब सिंह मार्ग: सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक तक।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक यह प्रतिबंध 3 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए प्रभावी रहेगा। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप और अन्य इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को असुविधा से बचने के लिए यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी जाती है।