Noida

Noida: ग्रेटर नोएडा-नोएडा, जाम से बचना हो तो ये ट्रैफिक एडवाइज़री पढ़ लीजिए

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic System) प्रभावित रहेगी। बता दें कि सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय (Noida Authority Office) पर किसानों के धरने की वजह से कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट (Divert) किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से इन इलाकों की ओर न जाएं और केवल डायवर्ट रूट का ही उपयोग करें। पढ़िए ट्रैफिक एडवाइज़री…

Pic Social Media

इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

आपको बता दें कि सेक्टर-15 गोलचक्कर से लेकर सेक्टर-6 चौकी और संदीप पेपर मिल से हरौला चौक तक का मार्ग वाहनों के लिए डायवर्ट रहेगा। इस दौरान सामान्य मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना होगा।

सेक्टर-15 गोलचक्कर से झुंडपुरा जाने वालों के लिए नया मार्ग

सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुंडपुरा चौक की ओर जाने वाला यातायात अब सेक्टर-15 गोलचक्कर से रजनीगंधा चौक होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। वहीं, सेक्टर-18, 27 और 37 की ओर जाने वाले वाहन भी रजनीगंधा मार्ग से ही गुजर सकेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन ऐसे निकलें

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे या एमपी-1 मार्ग से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अगर डीएनडी पर जाम की स्थिति बनती है, तो वाहन चालकों को चिल्ला लालबत्ती के रास्ते से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी या चिल्ला होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन भी जाम की स्थिति में कालिंदीकुंज मार्ग या चरखा गोलचक्कर से सेक्टर-94 अंडरपास होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, सेक्टर-18 और अशोक नगर की ओर जाने वाले वाहन एलिवेटेड रोड का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida: पेरेंट्स के लिए अच्छी ख़बर, 25 एकड़ में यहां बनेगा साइंस क्लब

जाम से बचने के वैकल्पिक रास्ते

  • झुंडपुरा चौक से संदीप पेपर मिल चौक की ओर जाने वाले वाहन अब सेक्टर-8, 10 और 12 चौक होकर निकलेंगे।
  • संदीप पेपर मिल चौक से हरौला की दिशा में जाने वाले वाहन रोहन मोटर्स तिराहा और सेक्टर-1 से होते हुए अशोक नगर मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की ओर आने वाले वाहनों को सेक्टर-16 मार्केट कट से होकर गुजरने की सलाह दी गई है।
  • ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से चिल्ला लालबत्ती होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन, यदि चिल्ला मार्ग पर जाम की स्थिति बने, तो डीएनडी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 80 लाख रुपये ठगे, WhatsApp ग्रुप से हुआ खेल

यातायात पुलिस की अपील

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे आज को अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अनावश्यक रूप से प्रभावित क्षेत्रों की ओर न जाएं जिससे जाम की स्थिति से बचा जा सके।