पीएम मोदी का बड़ा ऐलान.. नौसेना में रैंक का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदलेगा

TOP स्टोरी Trending इंटनेशनल

Navy Day 2023: पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। नौसेना में रैंक का नाम भारतीय संस्कृति के मुताबिक बदलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को घोषणा की कि नौसेना (Navy) भारतीय परंपराओं के अनुरूप अपने रैंक के नाम रखेगी। देश गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः PM मोदी का दुबई दौरा..जानिए भारत को कितना होगा फ़ायदा?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः विधानसभा चुनाव में BJP की हैट्रिक..सिर्फ़ तेलंगाना ने बचायी कांग्रेस की लाज़
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आयोजित नौसेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पीएम ने बताया कि भारत समुद्र की क्षमता का उपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना में रैंक का नाम भारतीय संस्कृति (Indian Culture) के अनुसार बदला जाएगा। हम सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। आज, भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रहा है। और उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर रहा है। और भारत बंदरगाह आधारित विकास को अभूतपूर्व सहयोग दे रहा है। मर्चेंट शिपिंग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के सभी जवानों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समुद्रों की सुरक्षा की खातिर भारतीय नौसेना (Indian Navy) की प्रतिबद्धता, कर्तव्य के प्रति उनके अटूट समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रेम का प्रमाण है। भारतीय नौसेना के सभी जवानों को शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग (Sindhudurg of Maharashtra) के बारे में पीएम ने बताया कि इस स्थान का छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ घनिष्ठ संबंध है। मजबूत नौसेना के निर्माण की दिशा में उनके प्रयास सर्वविदित हैं। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद रहे।

Pic Social Media

शिवाजी महाराज की प्रतिमा का उद्घाटन किया

नौसेना दिवस कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की एक प्रतिमा का उद्घाटन किया। बाद में मोदी ने तारकर्ली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के अभियानगत प्रदर्शन को देखा।

देश का इतिहास केवल गुलामी, पराजयों और निराशाओं के बारे में नहीं है। बल्कि इसमें भारत की जीत, साहस, ज्ञान और विज्ञान, कला और रचनात्मक कौशल और समुद्री क्षमताओं के गौरवशाली अध्याय भी शामिल हैं। उन्होंने गुजरात में पाए गए सिंधु घाटी सभ्यता के बंदरगाह की विरासत और सूरत के बंदरगाह में 80 से अधिक जहाजों के लंगर डालने पर प्रकाश डाला।

भाजपा की जीत का जिक्र

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। देश बड़े लक्ष्य तय कर रहा है। और पूरी प्रतिबद्धता के साथ उन्हें हासिल करने के लिए काम कर रहा है। पिछले महीने जिन 4 राज्यों में चुनाव (Election) हुए उनमें से बीजेपी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि संकल्पों, भावनाओं और आकांक्षाओं की एकता के सकारात्मक परिणामों की झलक दिखाई दे रही है। क्योंकि विभिन्न राज्यों के लोग राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित हो रहे हैं।

READ: PM Modi, Indian Navy, Navy day 2023, Navy Ranks Name, Navy Rank On Indian Culture, PM Narendra Modi News, Maharashtra News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi