Noida

Noida: नोएडा में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 80 लाख रुपये ठगे, WhatsApp ग्रुप से हुआ खेल

Trending नोएडा
Spread the love

Noida: ठगों ने इंजीनियर को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया और लाखों रुपये हड़प लिए।

Noida News: नोएडा में एक रिटायर्ड इंजीनियर (Retired Engineer) के साथ शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने के झांसे में करीब 80 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने इंजीनियर को व्हाट्सएप ग्रुप (WhatsApp Group) में जोड़कर धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया और लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस (Cyber ​​Crime Police Station) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम किराये के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। पढ़िए पूरा मामला…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

WhatsApp पर शुरू हुई ठगी की कहानी

नोएडा के सेक्टर 142 में रहने वाले पीड़ित इंजीनियर प्रेम नारायण सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और हाल ही में रिटायर हुए थे। अगस्त महीने में उनका संपर्क WhatsApp पर एक अज्ञात व्यक्ति से हुआ, जिसने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

कुछ दिनों की बातचीत के बाद उस व्यक्ति ने प्रेम नारायण को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिया, जहां कई अन्य सदस्य पहले से जुड़े हुए थे। ये सदस्य रोजाना निवेश से हुए मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते थे, जिससे ग्रुप को वास्तविक और भरोसेमंद दिखाया जा सके।

छोटे मुनाफे ने बढ़ाया भरोसा

ग्रुप में एक व्यक्ति रोजाना निवेश से संबंधित टिप्स देता था, जिनके आधार पर लोग निवेश करते और कथित तौर पर मुनाफा कमाते थे। अगस्त के अंत में प्रेम ने झांसे में आकर कुछ रकम निवेश की, जिस पर उन्हें मुनाफा मिला। इस मुनाफे को निकालने की अनुमति भी दी गई। लेकिन, प्रेम ने इस रकम को निकालने के बजाय और अधिक पैसे निवेश कर दिए। आठ से अधिक बार में उन्होंने ठगों के बताए तरीकों पर भरोसा करते हुए करीब 80 लाख रुपये निवेश किए। इस दौरान उन्हें दोगुना मुनाफा होने का दावा किया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रकम निकालने पर मांगे और पैसे

कुछ समय बाद जब इंजीनियर ने अपनी निवेश की गई रकम को मुनाफे समेत निकालने का प्रयास किया, तो ठगों ने उसे विभिन्न टैक्स और सर्विस चार्ज का हवाला देते हुए और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया। जब पीड़ित ने अतिरिक्त भुगतान करने से इनकार किया, तो उसे ग्रुप से हटा दिया गया। इसके बाद जिन नंबरों से ठगों से संपर्क होता था, वे सभी बंद हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगी में शामिल बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Noida: पेरेंट्स के लिए अच्छी ख़बर, 25 एकड़ में यहां बनेगा साइंस क्लब

साइबर पुलिस की अपील

साइबर क्राइम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या WhatsApp ग्रुप्स में निवेश के झांसे में न आएं। किसी भी अनजान लिंक या ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करने से पहले चेक जरूर करें, क्योंकि ऐसे गिरोह लगातार निवेश के नाम पर ठगी कर रहे हैं।