Noida फिल्म सिटी.. 29 October को खुलेगी लॉटरी

दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Noida News: नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के बगल में बनने वाली नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण बहुत जल्दी शुरू होने वाला है। इस फिल्म सिटी का ग्लोबल टेंडर 29 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो इस फिल्म सिटी (Film City) के टेंडर में एक दर्जन से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां भाग लेंगी।
ये भी पढ़ेंः Noida: भंगेल एलिवेटेड रोड को लेकर अच्छी ख़बर आ गई..


ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: प्रॉपर्टी खरीदने की लगी होड़
फ़िल्म सिटी में अक्षय, कंगना और बोनी कपूर जैसे तमाम हिंदी सिनेमा के बड़े अभिनेता और फिल्म निर्माता प्रोडक्शन हाउस के आवेदन करने जा रहे है। हिंदी सिनेमा के कई अभिनेता और फिल्म निर्माता आभी तक कई बार फ़िल्म सिटी की साइट को भी देखने जा चुके है। वहीं सरकार द्वारा टेंडर जारी होने के पश्चाच नवम्बर तक कंपनियां टेंडर डाल सकती हैं।
जेवर एयरपोर्ट के बगल में ही भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का प्रथम चरण 230 एकड़ भूमि पर बनना है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ डा. अरूण वीर सिंह ने चेतना मंच को बताया, कि फिल्म सिटी के टेंडर की टैक्निकल बिड (प्री बिड) 26 अक्टूबर को तथा फाइनल बिड 29 अक्टूबर को खोली जाएगी।
Noida Film City के निर्माण में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor), जाने-माने फिल्मकार व टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार, मैक्स व सोनी जैसी प्रसिद्ध कंपनियां रूचि ले रही हैं। अभी तक 6 से ज्यादा टेंडर भरे जा चुके हैं। यीडा के अधिकारियों को उम्मीद है कि जनवरी 2024 तक देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi