Noida Airport

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट की सुरक्षा होगी इनके हाथ, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! उद्घाटन से लेकर फ्लाइट की पूरी डिटेल पढ़िए

TOP स्टोरी Trending नोएडा
Spread the love

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जिम्मे होगी।

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे होगी। बता दें कि सोमवार को एक औपचारिक समारोह में CISF को इस हवाईअड्डे की आधिकारिक सुरक्षा एजेंसी के रूप में नामित किया गया। यह कदम हवाईअड्डे के व्यावसायिक संचालन शुरू होने से पहले की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

CISF की तैनाती और समारोह

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार, CISF और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इनमें CISF के विशेष महानिदेशक (एयरपोर्ट्स) प्रवीर रंजन, आईजी एयरपोर्ट सेक्टर सेंथिल अवूडई कृष्णा आर, NIAL के सीईओ राकेश कुमार सिंह, NIA की सीओओ स्मृति किरण जैन, नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया और आरओ दिल्ली के रीजनल डायरेक्टर संजय कटारिया शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः Bus Service: बोटैनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा तक चलेंगी डबल डेकर AC बसें, ये रहा रूट

70वां हवाईअड्डा CISF के सुरक्षा कवच में

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का 70वां हवाईअड्डा बन गया है, जिसकी सुरक्षा CISF के पास है। एयरपोर्ट सेक्टर (APS) और एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप (ASG) परिधि नियंत्रण, प्रवेश जांच, यात्रियों और सामान की स्क्रीनिंग, टर्मिनल व लैंडसाइड सुरक्षा, क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRTs) की तैनाती और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहले चरण में 1,047 CISF जवान तैनात होंगे, जिनका नेतृत्व एक चीफ एयरोड्रोम सिक्योरिटी ऑफिसर (CASO) करेंगे। जैसे-जैसे यात्री और उड़ानें बढ़ेंगी, बल की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Pic Social Media

अधिकारियों ने क्या कहा?

CISF के विशेष महानिदेशक (एयरपोर्ट्स) प्रवीर रंजन ने कहा, ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। हमारी एविएशन सिक्योरिटी ग्रुप अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। हम यात्रियों, क्रू और महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

NIA की सीओओ स्मृति किरण जैन ने कहा, ‘CISF की तैनाती हमारी तैयारियों में एक बड़ी उपलब्धि है। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उद्घाटन और उड़ानें जल्द शुरू

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा। इसके 45 दिन बाद यानी साल के अंत तक यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। शुरुआती दौर में 10 रूट्स पर उड़ानें संचालित होंगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि साल खत्म होने से पहले कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी।

एयरपोर्ट का आकार और योजना

दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर दूर जेवर में स्थित यह एयरपोर्ट 2019 में शुरू हुआ था। कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद इसका निर्माण तेजी से हुआ। चार चरणों में बनने वाले इस हवाईअड्डे के पहले चरण में एक रनवे और एक पैसेंजर टर्मिनल तैयार हो चुका है, जो सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है। पूरी तरह बनने के बाद 2050 तक यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, जो 7 करोड़ यात्रियों की क्षमता रखेगा।

ये भी पढ़ेंः Passport: क्या किताब वाले पासपोर्ट की जगह चलेगा e-पासपोर्ट, बड़ी खबर पढ़ लीजिए

विश्वस्तरीय हवाई केंद्र की ओर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IATA कोड: DXN) का संचालन ज़्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की सहायक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) करेगी। यह परियोजना 40 साल की अवधि के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर विकसित हो रही है। यह हवाईअड्डा ग्रेटर दिल्ली क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देश-दुनिया से जोड़ेगा। CISF की तैनाती और प्रमुख एयरलाइंस की भागीदारी के साथ यह जल्द ही एक प्रमुख हवाई केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।