Noida Airport

Noida Airport: बड़ी खुशखबरी..नोएडा एयरपोर्ट का एयरोस्पेस तय हुआ

Trending नोएडा
Spread the love

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी की खबर है।

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी की खबर है। बता दें कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एयरस्पेस तैयार कर लिया है। यह जेवर एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एएआई ने 9 दिसंबर को उड़ान सत्यापन के बाद हवाई क्षेत्र (Air Space) के डिजाइन और उड़ान प्रक्रियाओं को मंजूरी दे दी। इसके तहत, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के लिए एयरस्पेस और इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट प्रोसीजर (IFP) तैयार किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Noida: इन इलाकों में प्लॉट लेकर घर बनाया तो खैर नहीं!

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कई शहरों के लिए वरदान बनेगा एयरपोर्ट

जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) का रणनीतिक स्थान इसे आसपास के कई शहरों के लिए वरदान बना देगा। यह एयरपोर्ट बुलंदशहर से 36 किमी, गाजियाबाद से 60 किमी, ग्रेटर नोएडा से 30 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी दूर स्थित है। इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए एक बड़ा विकल्प बनेगा, जो फिलहाल अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है। इसके अलावा, जेवर एयरपोर्ट ग्रेनो एक्सप्रेसवे से जुड़ा होगा और दिल्ली-नोएडा मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी भी होगी। इसके पास एक बड़ा लॉजिस्टिक हब भी बनाए जाने की योजना है।

जल्द ही विमानन कंपनियां करेंगी उड़ान की घोषणा

उम्मीद जताई जा रही है कि अब विमानन कंपनियां जल्द ही जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) से अपनी उड़ान गंतव्यों की घोषणा करेंगी। इसके साथ ही अप्रैल से उड़ान शुरू करने के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो सकती है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एक स्वतंत्र एयर रूट तैयार किया गया है, जिससे दोनों एयरपोर्ट की निर्भरता नहीं होगी। एएआई के अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एएआई और बोइंग इंडिया ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए आगमन और प्रस्थान प्रोटोकॉल का आकलन किया है, जिससे सुरक्षित और कुशल परिचालन सुनिश्चित होगा।

ये भी पढ़ेः Noida: यमुना प्राधिकरण के 2000 फ्लैट खरीदारों को मिलेगी खुशियों की चाबी

टिकट की बुकिंग की डेट जल्द होगी घोषित

अब, एयर रूट तय हो जाने के बाद विमानन कंपनियां (Aviation Companies) अपने उड़ान मार्गों का निर्धारण करेंगी। उम्मीद है कि अप्रैल में व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो जाएंगी और टिकट की बुकिंग की तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। साथ ही, जेवर एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंस और एयरड्रोम लाइसेंस (Aerodrome Licence) की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया मार्च तक पूरी होने की संभावना है। पहले दिन 9 दिसंबर को जेवर एयरपोर्ट से 30 विमानों के संचालन की योजना है।