News nation national channel

News Nation: न्यूज़ नेशन में जबरदस्त बवाल का वीडियो देखिए

TV दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

News Nation: नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज नेशन(News Nation) में 28 फरवरी का दिन बेहद चर्चा में रहा। लेकिन खबरों की वजह से नहीं बल्कि IIT बाबा और स्टूडियो में नोकझोंक की वजह से। आरोप है कि चैनल वालों ने IIT बाबा को बिना बताए अन्य ढेर सारे भगवाधारी बुला लिए और पूरे माहौल को उत्तेजित कर दिया। न्यूज़ नेशन चैनल के स्टूडियो में डिबेट के लिए पहुंचे बाबा ने चैनल में पहुंचे लोगों पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे बाबा

घटना के बाद IIT बाबा विरोधस्वरूप पुलिस चौकी के बाहर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि बाबा बेहद नाराज थे और जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वहीं बैठे रहने की बात कह रहे थे।

पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और IIT बाबा को समझाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयासों के बाद उन्हें शांत कराया और वापस भेज दिया। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि डिबेट के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि बाबा को पुलिस चौकी तक जाना पड़ा? हालांकि, इस मामले में अभी तक चैनल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और न ही बाबा ने किसी के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।