नोएडा व्यापार मंडल का ‘होली मिलन’ कार्यक्रम

दिल्ली NCR

उत्तरप्रदेश व्यापार मंडल होली की तैयारियों में अभी से जुट गया है। जिसे लेकर नोएडा सेक्टर-63 में एक मीटिंग रखी गई। जिसमें अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में 16 मार्च को होने वाले हास्य समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल भी मीटिंग का अहम हिस्सा रहे जिनकी देखरेख में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

समारोह का आयोजन 16 मार्च को सेंट्रल मार्केट सेक्टर 41 मे शाम 5 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। जिसमें  जन प्रतिनिधियों, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के सभी राजनीतिक दलों के नोएडा महानगर अध्यक्षों, सरकारी विभाग के अधिकारियों, महानगर के औद्योगिक और  व्यापारियों के साथ सामाजिक संगठनो को आमंत्रित किया जाने का कार्यक्रम है।

जो भी सदस्य स्वेछा से आर्थिक और श्रम दान करने के इच्छुक हो वो सुनील गुप्ता जी NCR अध्यक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं। इस कार्यकर्म के सफल आयोजन हेतु सभी साथियों की सहभागिता जरूरी है।

इस बैठक मे महामंत्री सुधीर पोरवाल, कोषाध्यक्ष रमाकांत गर्ग भी मौजूद रहे।

READ: Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal, Sunil Gupta, Amit Aggarwal, Sudhir Porwal, Ramakan Garg, khabrimedia, Noida News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *