news anchor rashka gauri

News Anchor: आपकी फेवरेट एंकर रश्क गौरी की नई शुरुआत

TV
Spread the love

News Anchor: नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया डेली लाइव(India Daily Live) से इस्तीफे के बाद एंकर रश्क गौरी(Rashka Gauri) ने अपनी नई मंजिल तलाश ली है। रश्क गौरी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर-1 चैनल IBC-24 से बतौर सीनियर एंकर(Senior Anchor) जुड़ गई हैं। रश्क गौरी ने अपने X- हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए चैनल के मुखिया रविकांत मित्तल, न्यूज हेड परमेंद्र मोहन और आउटपुट एडिटर सतीश सिंह ठाकुर का शुक्रिया अदा किया है।

ये भी पढ़ें: Media Jobs: NCERT में एंकर्स से लेकर कैमरा-वीडियो एडिटर की भर्ती

इंडिया डेली लाइव से पहले रश्क गौरी नैशनल न्यूज़ चैनल भारत एक्सप्रेस(Bharat Express) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

ये भी पढ़ें: News Nation: न्यूज़ नेशन में जबरदस्त बवाल का वीडियो देखिए

इसके बाद रश्क गौरी ने बतौर एंकर News Express ज्वाइन कर लिया। रश्क गौरी News Express के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल में बतौर एंकर एक साल तक रहीं। फिर रश्क गौरी भोपाल से चलने वाले स्वराज एक्सप्रेस से जुड़ गईं और करीब 5 साल तक बतौर एंकर..चैनल का चेहरा रहीं। रश्क गौरी ने सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की है। भोपाल से ताल्लुक रखने वाली रश्क गौरी एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए मशहूर हैं।

ख़बरी मीडिया की तरफ से रश्क गौरी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं