CM Nitish: सीएम नीतीश कुमार आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।
CM Nitish: आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें PM मोदी समेत इन नेताओं से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई प्रमुख नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन (Birthday) पर बधाई दी है। आइए, जानते हैं किसने किस अंदाज में दी सीएम नीतीश कुमार को बधाई।
ये भी पढ़ेः Patna News: पटना समेत प्रमंडल के 6 जिलों को मिलेगी जाम से मुक्ति, सड़कों पर फर्राटा भरेंगे वाहन!


पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Minister Amit Shah) ने भी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Minister Rajnath Singh) ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने की और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
ये भी पढ़ेः Patna: ‘दलित समागम’ में शामिल हुए CM नीतीश, HAM ने किया था आयोजन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने भी नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और वैभवशाली जीवन की कामना करता हूं।’
