ABP न्यूज़ के एंकर आदर्श झा का नया सफ़र शुरू

TV

Jyoti Shinde,Editor

एबीपी न्यूज़ के मॉर्निंग बैंड का अहम हिस्सा रह चुके आदर्श झा ने नई पारी की शुरुआत की है। आदर्श झा ‘अमर उजाला’ की डिजिटल टीम (अमर उजाला वेब सर्विसेज) से जुड़ गए हैं। इसके पहले आदर्श करीब 5 साल तक एबीपी न्यूज़ में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के रहने वाले आदर्श झा ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार में बिजनेस बीट से की थी। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख कर लिया।

उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) से टीवी की दुनिया में कदम रखा। ‘इंडिया न्यूज’ में एंकरिंग करते हुए वह इंडिया न्यूज (बिहार-झारखंड) और बाद में इंडिया न्यूज (राजस्थान) के एडिटर बने। ’इंडिया न्यूज’ के बाद आदर्श झा ने देश के बड़े नेटवर्क्स में शुमार ’न्यूज18’ और ’जी न्यूज’ के रीजनल चैनल्स में भी बड़ी भूमिका निभाई।

ख़बरीमीडिया की तरफ से आदर्श झा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: : Adarsh Jha-khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism