DD News: दूरदर्शन में सुधीर चौधरी के शो डिकोड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस बदलाव से न सिर्फ मीडिया इंडस्ट्री बल्कि दर्शक भी असमंजस की स्थिति में दिखे। लोगों को समझ नहीं आया कि सुधीर की जगह वरिष्ठ पत्रकार मीमांसा मलिक शो होस्ट कैसे कर रही हैं। इंटरनेट पर लोग यह सवाल पूछते नजर आए की- क्या सुधीर ने डिकोड छोड़ दी।
उधर मीमांसा मलिक ने फेसबुक और एक्सपर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-
बताते चलें कि मीमांसा मलिक मीडिया इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। वह करीब 24 साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) से जुड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने यहां से अलविदा कहकर ‘भारत24’ जॉइन किया था, हालांकि उनका यह सफर वहां ज्यादा समय नहीं चला।
जब इस बात की जानकारी की गई तो पता चला कि डिकोड के 200 एपिसोड पूरे होने पर मीमांसा को सुधीर की गैरमौजूदगी में शो होस्ट करने बुलाया गया था। वह आगे शो होस्ट करेंगी या एक एपिसोड ही होस्ट करने के लिए आमंत्रित की गईं थीं, अभी यह साफ नहीं है।
