New Delhi: राजस्थान रोडवेज का दिल्ली आगार पिछले पांच महीनों से लगातार लाभ की दिशा में अग्रसर है। दिल्ली आगार के मुख्य प्रबंधक पुलकित कुमार ने बताया कि फरवरी 2025 में दिल्ली आगार की कुल बुकिंग आय 3.37 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष के फरवरी 2024 में 2.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.12 करोड़ रुपये अधिक है।
ये भी पढ़ेः Delhi: CM रेखा गुप्ता ने चुनाव में किए गए वादों पर बड़ी बात कह दी
इस सफलता का श्रेय पुलकित कुमार ने राजस्थान रोडवेज की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह और प्रबंध निदेशक पुरषोत्तम शर्मा के निर्देशन के साथ-साथ बुकिंग क्लर्कों की कठोर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि इस सफलता में एक महत्वपूर्ण योगदान मुख्यालय जयपुर द्वारा दिल्ली आगार में ऑनलाइन UPI भुगतान सेवा की शुरुआत का है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिली और राजस्व में वृद्धि हुई।
फरवरी 2025 में दिल्ली आगार ने 34 लाख रुपये का बड़ा राजस्व UPI भुगतान ट्रांजेक्शन से प्राप्त किया, जो कि राजस्थान रोडवेज के ईटीआईएम मशीनों के कुल UPI भुगतान ट्रांजेक्शन का लगभग 20 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ेः Lakshchandi Mahayagya: ग्वालियर में लक्षचंडी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन
दिल्ली आगार की पिछले पांच महीनों की बुकिंग आय इस प्रकार रही: अक्टूबर 2024 में 2.67 करोड़ रुपये, नवम्बर 2024 में 3.45 करोड़ रुपये, दिसम्बर 2024 में 3.04 करोड़ रुपये, जनवरी 2025 में 2.94 करोड़ रुपये, और फरवरी 2025 में 3.37 करोड़ रुपये।
पुलकित कुमार ने दिल्ली आगार के सभी बुकिंग क्लर्कों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की।
