Delhi: CM रेखा गुप्ता ने चुनावी वादों को लेकर कही बड़ी बात, पढ़िए पूरी खबर
Delhi News: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार बनने के बाद से ही घोषणा पत्र को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। लोगों की ओर से सवाल पूछा जा रहा है कि महिलाओं के खातों में कब से 2500 रुपये की राशि आएगी। इसी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बड़ी बात कही है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि उनकी सरकार घोषणा पत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करेगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi News: दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, IAS मधु रानी तेवतिया बनीं CM रेखा गुप्ता की सचिव

सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली की पूर्व सरकार ने खजाना पूरी तरह से खाली छोड़ा है,लेकिन इसके बाद भी हम यह तय करेंगे कि दिल्ली को वह शासन मिले, जिसकी वह हकदार हैं। विधानसभा में उप राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे एक धरना पार्टी करार दिया, जो सत्ता से बाहर होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए है। विरोधी दल की ओर से विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में किए दिए गए नारे पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि वह एकमात्र भाई हैं जिन्होंने एक खरीदो, एक पाओ ऑफर के तहत मुफ्त शराब की बोतलें उपलब्ध कराईं हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर बोला हमला
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आगे कहा कि हमारे शपथ लेने से पहले ही दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और उनकी पार्टी के दूसरे विधायक बैनर लेकर सवाल कर रहे थे कि हम महिलाओं को 2,500 रुपये कब देंगे। वे हमसे सवाल तब कर रहे हैं, जब वे खुद पंजाब में इसी वादे को पूरा करने में सफल नहीं हो पाए। वो एक धरना पार्टी हैं जब सत्ता में थे, तो वे विरोध प्रदर्शन पर बैठे, अब वे विपक्ष में हैं और वे अब भी वही कर रहे हैं।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, बदल गया फतेहपुर का नाम, जानिए क्या है नया नाम
कैग रिपोर्ट पर भी बोलीं सीएम
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विपक्षी दल किसी भी हालत में सदन मे रहना नहीं चाहती थी, क्योंकि वे यहां पेश की गई कैग रिपोर्ट (CAG Report) का सामना नहीं करना चाहते थे। सदन में पेश की गई कैग की दूसरी रिपोर्ट पर CM ने कहा कि दिल्ली की जनता से किया गया वादा पूरा करते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर कैग की दूसरी ऑडिट रिपोर्ट सदन के समक्ष पेश की गई। इस रिपोर्ट ने न केवल पुरानी सरकार की हकीकत को उजागर किया है, बल्कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को भी बेनकाब किया है।
मैं एक भी पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी
सीेम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली (Delhi) की पुरानी सरकार द्वारा किए गए काम को सिर्फ़ अपने काम के तौर पर पेश किया गया और प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि जब पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि हमलोग CAG रिपोर्ट एकसाथ पेश क्यों नहीं कर रहे, तो मैंने कहा कि हर रिपोर्ट इतनी भारी है कि हमारे विधायकों को उन्हें पढ़ने में ही समय लग जाएगा। यह उनका कितना बड़ा कुशासन है। सीएम ने एक गुलदस्ते के दोबारा इस्तेमाल होने पर एक वीडियो वायरल कर दिया। मैं उन्हें बता दूं- मैं बनिया हूं, मैं एक भी पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी। अगर मैंने गुलदस्ते का दोबारा इस्तेमाल किया तो इसमें क्या बुराई है? मैंने पैसे बचाए।
