एक दिन में दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन कराने वाली फ्लाइट, किराए से लेकर टाइमिंग जानिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi To Ayodhya Flight: अब एक दिन में दिल्ली से अयोध्या रामलला के दर्शन (Darshan Of Ramlala) कराने वाली फ्लाइट शुरू होने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या (Ayodhya) के लिए अब कई शहरों से उड़ाने शुरू हो रही हैं। जूम एयरलाइन (Zoom Airline) ने भी दिल्ली से अयोध्या उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई है। अगर आप दिल्ली से अयोध्या (Delhi To Ayodhya) जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। किराए से लेकर टाइमिंग जानिए…
ये भी पढ़ेः Ayodhya:रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले..पहले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

Pic Social Media

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi) में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से लगातार कई एयरलाइंस कंपनी देश के अलग-अलग शहरों से अयोध्या को जोड़ने का प्लान बना रही हैं। इस बीच जूम एयरलाइन ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं और दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की योजना बनाई है।

बीते 31 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के बीच जूम एयरलाइन (Zoom Airline) ने पहली उड़ान संचालित की। एयरलाइन के निदेशक और सीईओ अतुल गंभीर ने बताया कि शुरुआत में अयोध्या के लिए उड़ाने हफ्ते में 3 दिन संचालित होगी। और बाद में ये हफ्ते में 5 दिन तक उड़ान भरेंगी।

एक दिन में अयोध्या धाम के दर्शन संभव होगा

जूम एयरलाइन के सीईओ अतुल गंभीर (Atul Gambhir) ने बताया कि फिलहाल दिल्ली से अयोध्या के रूट पर ही उड़ानें संचालित की जाएंगी। लेकिन बाद में इसे दिल्ली के अलावा, मुंबई और जयपुर जैसे शहरों से भी संचालित करने की योजना है। अतुल गंभीर बताते हैं कि दिल्ली से अयोध्या जाकर भगवान राम दर्शन करके उसी दिन फ्लाइट से वापस लौट सकते हैं।

Pic Social Media

यानी अगर आपके पास कम समय है और अयोध्या जाना चाहते हैं तो अब ये आसान हो जाएगा। सुबह दिल्ली से अयोध्या फ्लाइट जाएगी, वहीं शाम को वापस दिल्ली के लिए अयोध्या (Ayodhya To Delhi) से फ्लाइट संचालित की जाएगी।

जानिए अयोध्या धाम से ही क्यों की एयरलाइन ने वापसी?

जब एयरलाइन के सीईओ ने बताया कि कोरोना के बाद साल 2023 में जूम एयरलाइन ने सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। हम भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी (Connectivity) बढ़ाने पर जोर देना चाहते हैं। इसके अलावा वो मानते हैं कि अयोध्या धाम एक लोकप्रिय आध्यात्मिक पर्यटन स्थल है, जहां देश के अलग-अलग शहरों से कनेक्टिविटी होनी चाहिए। इसलिए जूम ने इस रूट पर बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 आईआर (IR) विमान तैनात करने की योजना बनाई है।

दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए कितना किराया?

जूम एयरलाइन (Zoom Airline) के सीईओ अतुल गंभीर ने बताया कि उनके विमान 50 सीटर क्षमता वाले हैं। दिल्ली से अयोध्या के लिए 3 हजार से साढ़े 3 हजार रुपये तक किराया रखा जाएगा। वहीं अगर दिल्ली से अयोध्या जाने में लगने वाले वक्त की बात करें, तो ये दूरी महज एक से डेढ़ घंटे में पूरी हो जाएगी। फ्लाइट सुबह 10.25 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी। वहीं ये फ्लाइट अयोध्या से दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी।

Pic Social Media

जानिए जूम एयलाइन के बारे में

जूम एयलाइन (Zoom Airline) गुरुग्राम स्थित फर्म है। जूम ने भारत में साल 2017 में अपनी फ्लाइट संचालित करना शुरू किया था। लेकिन साल 2020 में एयरलाइन की सेवाएं अस्थाई रूप से बंद हो गई। पिछले साल सितंबर में विमानन नियामक डीजीसीए ने जेक्सस एयर सर्विसेज के उड़ान परमिट को रिन्यू किया। जिसे पहले जूम एयरलाइन के नाम से जाना जाता था। जूम के विमान 50 सीटर क्षमता वाले हैं और फिलहाल कंपनी के पास 125 कर्मचारी हैं।