टीम अर्नब में नेहा केसरी की ‘री-एंट्री’

TV

शानदार आवाज़ और प्रोडक्शन में तेज तर्रार..पत्रकार नेहा केसरी ने रिपब्लिक भारत के साथ नई पारी की शुरुआत की है। नेहा केसरी को असोसिएट सनियर प्रोड्यूर(प्रोडक्शन) बनाया गया है। रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) में नेहा केसरी की ये दूसरी पारी है। इसके पहले नेहा केसरी भारत24 में प्राइम टाइम शो में अहम जिम्मेदारी निभा रही थीं।

ये भी पढ़ें: चित्रा त्रिपाठी की हुंकार..अब ‘दामोदार’ से आर-पार!

भारत24 से पहले नेहा ज़ी न्यूज़(Zee News) में प्रोडक्शन टीम का अहम हिस्सा थीं। नेहा नैशनल न्यूज़ चैनल (News Nation)में भी प्राइम टाइम प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: इस चैनल में नज़र आएंगी रुबिका लियाकत !

मूल रूप से बनारस की रहने वाली नेहा ने करियर की शुरुआत टीवी टुडे ग्रुप के चैनल तेज से की थी। 2017 में बतौर ट्रेनी ‘तेज से जुड़ने वाली नेहा ने करीब तीन साल तक यहां काम किया। उसके बाद नेहा 2020 में रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का हिस्सा बनीं और करीब एक साल तक यहां काम किया। रिपब्लिक भारत में नेहा डिजिटल के लिए रिपोर्टिंग भी करती थीं। नेहा अपने शानदार वॉयस ओवर के लिए जानी जाती हैं।

नेहा केसरी को नई पारी के लिए खबरीमीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Neha KesariKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,