नेटवर्क18 से यहां पहुंच गए कृष्णा राजवंश..मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

TV

टीवी पत्रकार कृष्णा राजवंश(Krishna Rajvansh) ने जगदीश चंद्रा के चैनल भारत24(Bharat24)में धमाकेदार एंट्री ली है। कृष्णा राजवंश को यहां रात 9 बजे के प्राइम टाइम शो की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके पहले कृष्णा राजवंश नेटवर्क18 ग्रुप के News18Originals हिंदी डिजिटल वीडियो YouTube में बतौर कंटेंट हेड की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे, जहां उन्होंने बेहद कम समय में यूट्यूब वीडियोज में तहलका मचा दिया। नेटवर्क 18 ग्रुप में उनकी ये दूसरी पारी थी, लेकिन टीवी की खबरों की धार और जुनून ने उनको फिर से वापिस अपनी शैली में लौटने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें: चित्रा त्रिपाठी की हुंकार..अब ‘दामोदार’ से आर-पार!

कृष्णा राजवंश अपने नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं, मीडिया में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले कृष्णा राजवंश News Nation, ज़ी हिन्दुस्तान, इंडिया न्यूज, ईटीवी, महुआ और अमर उजाला में काम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले कृष्णा राजवंश तेज तर्रार पत्रकार माने जाते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से कृष्णा राजवंश को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Read: krishna Rajvansh, khabrimedia, news18, media news-Media Jobs, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism, Khabri media