Neeraj Chopra

Neeraj Chopra: भारतीय सेना में शामिल हुए खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, निभाएंगे बड़ी ज़िम्मेदारी

TOP स्टोरी Trending खेल
Spread the love

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा को अब भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Neeraj Chopra: दो बार ओलंपिक खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को अब भारतीय सेना (Indian Army) में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक उन्हें सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) के रूप में सम्मानित किया गया था, लेकिन अब उन्हें ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ (Lieutenant Colonel) की मानद उपाधि दी गई है। यह पद उन्हें आज बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

सेना में नीरज का सफर

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद उनके शानदार खेल प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 2021 में सूबेदार के पद पर प्रमोट किया गया और फिर 2022 में सूबेदार मेजर का पद मिला। भारत सरकार की राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल की यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2024 से प्रभावी मानी गई है।

खेल में शानदार प्रदर्शन और सम्मान

नीरज को उनके एथलेटिक प्रदर्शन के लिए कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है। 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि 2021 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) से नवाजा गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया। इसके बाद 2022 में उन्हें भारतीय सेना द्वारा ‘परम विशिष्ट सेवा पदक’ से भी सम्मानित किया गया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

ओलंपिक, एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत को गौरवान्वित किया है। 2018 में इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। हालांकि, 2024 के पेरिस ओलंपिक में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, जहां पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता। इसके अलावा, वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Diwali Gift: कौन हैं MK भाटिया, जिन्होंने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया शानदार गिफ्ट

चोटों के बावजूद हौसला कायम

बता दें कि इस साल नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का प्रदर्शन चोट के कारण थोड़ा प्रभावित रहा, लेकिन उनके खेल के प्रति समर्पण और देश के लिए योगदान में कोई कमी नहीं आई है। अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में उन्हें एक नई पहचान मिली है और उनसे भविष्य में भी प्रेरणादायक कार्यों की उम्मीद की जा रही है।