Diwali Gift: दिवाली पर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को मिठाई, बोनस या इलेक्ट्रॉनिक उपहार देने की परंपरा पुरानी है।
Diwali Gift: दिवाली पर कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों (Employees) को मिठाई, बोनस या इलेक्ट्रॉनिक उपहार देने की परंपरा पुरानी है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई कंपनी (Company) अपने कर्मचारियों को लाखों रुपये की कारें उपहार में दे रही हो? चंडीगढ़ स्थित MITS Healthcare Private Limited ने इस बार दिवाली पर ऐसा ही अनोखा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नई कारें गिफ्ट की हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
लगातार तीसरे साल कर्मचारियों को गिफ्ट में मिली कारें
आपको बता दें कि कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर एमके भाटिया (MK Bhatia) ने कहा कि यह लगातार तीसरा साल है जब उन्होंने अपने कर्मचारियों को इस तरह का बड़ा गिफ्ट दिया है। वर्ष 2023 में उन्होंने 12 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की थी, जबकि 2024 की दिवाली में यह संख्या बढ़कर 15 हो गई। इस बार 51 कर्मचारियों को कारें दी गईं। उन्होंने कहा कि ये उपहार प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं और जिन्हें कार मिली है, वे उनके लिए सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि ‘सेलेब्रिटी’ हैं।
कौन हैं एम.के. भाटिया?
एमके भाटिया उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ताल्लुक रखते हैं। एक समय था जब वे मुजफ्फरनगर में एक छोटा मेडिकल स्टोर चलाते थे। लेकिन 2002 में उनका व्यापार घाटे में चला गया और वे करोड़ों के कर्ज में डूब गए। वे लगभग दिवालिया हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और 2015 में चंडीगढ़ आकर फार्मा कंपनी की शुरुआत की। आज उनकी 12 कंपनियां संचालित हो रही हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
क्यों देते हैं इतनी महंगी गिफ्ट्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमके भाटिया का मानना है कि जब उनका खुद का सपना पूरा हो गया, तो अब बारी उनके स्टाफ के सपनों को पूरा करने की है। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने स्टाफ को बाइक या ऑटो से उतारकर कार में बैठाना चाहता हूं। यही वजह है कि पिछले तीन सालों से मैं उन्हें कारें गिफ्ट कर रहा हूं।’
25 साल पुरानी है कंपनी
MITS Healthcare Private Limited खुद को देश की अग्रणी फार्मास्यूटिकल कंपनियों में से एक मानती है। इसकी स्थापना को 25 साल से भी अधिक हो चुके हैं। कंपनी का दावा है कि वह उच्च गुणवत्ता की दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है। इसकी प्रोडक्ट रेंज में जनरल मेडिसिन से लेकर क्रिटिकल केयर, ऑर्थोपेडिक्स, गाइनकोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, कॉस्मेटिक्स, न्यूरोसाइकिएट्री और कार्डियक-डायबिटिक दवाएं शामिल हैं। यह टैबलेट्स, कैप्सूल्स और इंजेक्शन जैसी हजारों दवाएं बनाती है।
ये भी पढ़ेंः Apple: एक डेंटिस्ट को ऐपल ने क्यों दी AI इंजीनियर की नौकरी?
अब तक कितनी कारें दी जा चुकी हैं?
पिछले तीन वर्षों में अब तक कुल 51 कारें गिफ्ट की जा चुकी हैं। 2023 में 12 कारें, 2024 में 15 और इस वर्ष दिवाली पर 24 से अधिक कारें दी गई हैं। इस पहल ने कंपनी को चर्चा में ला दिया है और एमके भाटिया को एक प्रेरणास्रोत उद्यमी के रूप में स्थापित किया है।
