23 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 23 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो रात 10:46 बजे तक रहेगी। इसके पश्चात तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भाई दूज, यम द्वितीया और चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। नक्षत्र की बात करें तो आज दोपहर 3:21 बजे तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा, जो अगले दिन सुबह 4:51 बजे तक रहेगा। योग में आज पूरे दिन आयुष्मान योग विद्यमान रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल भी निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों मैं भी व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की मुसीबत में उसका सहयोग करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे। आपको कोई अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी ना आने दे।
वृष राशि (Taurus) आज अपने कामों पर ध्यान रहेगा। आपको उन्हे संयम से निपटाने की आवश्यकता है और जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और बॉस आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। सरकारी कामों में आप बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपका दिन एक नयी उमंग लेकर आयेगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेगी तथा दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे। आपका मन खुश होगा। आपको अपने मेहनत का फल जरुर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाये। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी कुछ खास लोगों में से मुलाकात होगी। आपका यदि धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप संतान को किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं, जिससे उन्हें पढ़ने में समस्या आएगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा।
सिंह राशि (Leo) आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी। आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे। ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस रहे जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेग। बड़े बुजुर्गो की मदद करे और उनकी देखभाल भी करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों से आपकी खूब पटेगी आर्थिक योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आकर कोई डिसीजन नहीं लेना है। आप अपनी संतान को पढ़ाई लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं, लेकिन आप उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपके आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी से करें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा। अपने का काम को पूरा करने व्यस्त रहेंगे। कोई पारिवारिक मतभेद हो सकता है, बेहतर होगा की फ़िज़ूल की बहस से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें जिससे सम्बन्ध अच्छा रहेगा। आज किसी के विवाद में पड़ने से आपका समय खराब हो सकता है इसलिए आप अपने काम से मतलब रखें।
ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा सोच समझकर करना होगा। जल्दबाजी में आप कोई काम फैसला ना ले और आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी मौज मस्ती की आदत आपकी टेंशनों को बढ़ा सकती है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का आपको समाधान मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको अपने कामों में अच्छी सफलता हासिल होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज टेंशन कम होगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप किसी अनजान व्यक्ति की बातों में ना आएं। घर परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जिन्हें आप बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने की पूरी कोशिश करें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद फिर मुलाकात करने आ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कोई मौका हाथ से निकल जाएगा। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। आज आपका मन शांत स्थान पर घूमने का करेगा। आप अपने काम पर एकाग्र होकर सफल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको रुके हुए धन के मिलने की संभावना है और आपकी बिजनेस की योजनाएं जो लंबे समय से रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती है, जो आपको खुशी देंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे और किसी लड़ाई झगड़े से आप दूरी बनाकर रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
