पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने जैवलिन थ्रो में इतिहास रच दिया है। बता दें कि उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamond League 2025) के फाइनल में अपने तीसरे थ्रो में 90.23 मीटर की दूरी हासिल कर 90 मीटर का आंकड़ा पार किया। नीरज भारत के पहले जैवलिन थ्रोअर (Javelin Thrower) बन गए हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर…

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा, “शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को उन पर गर्व है।”

ये भी पढ़ेंः ITR: अब पहले से आसान हुआ इनकम टैक्स रिटर्न भरना, ये रहे स्टेप्स
90 मीटर की चुनौती को किया पार
नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने प्रतियोगिता की शुरुआत 88.44 मीटर के थ्रो से की, जिसने उन्हें अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी नापकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह पहली बार था जब नीरज ने 90 मीटर की दूरी पार की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती थी।
दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे एथलीट
इस थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) जैवलिन थ्रो में 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के केवल तीसरे एथलीट बन गए हैं। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में आया था। यह थ्रो तीन साल तक भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रहा।
ये भी पढ़ेंः Gmail: जीमेल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सावधान करने वाली खबर
बता दें कि 2024 में नीरज ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। लॉज़ेन डायमंड लीग में 89.49 मीटर के थ्रो के साथ उन्हें दूसरा स्थान मिला। इसके बाद पेरिस 2024 ओलंपिक के क्वालिफाइंग राउंड में 89.45 मीटर और फाइनल में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने रजत पदक जीता। इस उपलब्धि ने उन्हें भारत का सबसे सफल व्यक्तिगत ओलंपिक एथलीट बना दिया।
