IPL 2025: बेंगलुरु की पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाद दिखाएंगे अपना जलवा?
IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज से एक बार फिर से रोमांच शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 (IPL 2025) को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच स्थिति सामान्य होने के बाद आज से टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले शुरू होंगे। सबसे पहला मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक बेंगलुरू ने 11 मैच खेले हैं जिसमें 8 मैचों में उसे जीत मिली है वहीं 3 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बात करें केकेआर की तो कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने अब तक सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उनको 5 मैच में जीत मिली है और 6 मैच में हार मिली है।

ये भी पढे़ंः Rohit Sharma: टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, सभी का किया शुक्रिया
इस सीजन में बेंगलुरू (RCB) के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के सिर्फ दो मैच बाकी हैं। आज का मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम की कमान किसके हाथ में होगी ये अभी कहना मुश्किल है क्योंकि कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) पूरी तरह से फिट नहीं हैं, ऐसे में उनकी जगह जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) को कप्तानी सौंपी जा सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अगर आज का मैच जीतने में सफल हुई तो वे प्लेऑफ (IPL Playoffs) में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
वहीं केकेआर (KKR) 12 मैचों में 11 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है और एक भी हार मौजूदा चैंपियन की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को समाप्त कर सकती है। लीग की रुकावट से पहले दोनों टीमें शानदार लय में थी। आरसीबी ने जहां अपने पिछले चारों मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं केकेआर की टीम लगातार दो जीत के साथ इस मैच में उतरेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये टीमों अपनी लय को किस तरह से बनाये रखती है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आपको बता दें कि बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। मैदान छोटा होने के कारण यहां चौके-छक्के भी जमकर लगते हैं। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। आरसीबी और केकेआर का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है। गेंदबाजों को भी यहां पिच से थोड़ी मदद मिल सकीत है। स्पिनर्स का यहां अहम रोल होता है।
कैसा रहेगा आज मौसम
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बेंगलुरु में 17 मई को बारिश होने की उम्मीद है और तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम के पूर्वानुमान में दोपहर और शाम दोनों समय भारी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे मैच में बाधा आ सकती है। मैच धुल भी सकता है। हालांकि, बेंगलुरु का ड्रेनेज सिस्टम काफी शानदार है। अगर बारिश आने के बाद रुक जाती है तो मैच शुरू होने की संभावना बनी रहेगी।
ये भी पढे़ंः Gmail: जीमेल का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए सावधान करने वाली खबर
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी
जैकब बेथेल, विराट कोहली (Virat Kohli), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
केकेआर
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
