NDTV: नेशनल न्यूज़ चैनल एनडीटीवी(NDTV) में बड़ी एंट्री हुई है। मशहूर एंकर रहेशा सहगल ने NDTV 24×7 के साथ नई पारी की शुरुआत की है। रहेशा ने यह जानकारी अपने आधिकारिक लिंक्डइन अकाउंट पर साझा की। आपको बता दें, रहेशा NDTV पर अब दो प्रमुख शो होस्ट करेंगी —‘Prime 5’ (शाम 5 बजे) और ‘Newsnight’ (रात 10:30 बजे)।
ये भी पढ़ें: Prasar Bharti: प्रसार भारती ने सीनियर लेवल के लिए वेकेंसी निकाली, ऐसे करें Apply

अपने पोस्ट में रहेशा ने लिखा, “NDTV से जुड़ना मेरे पत्रकारिता सफर का अगला अहम कदम है — नई टीम, नए चैलेंज और वही कहानी कहने का जुनून।” उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
NDTV 24×7 में रहेशा सहगल की नई भूमिका के लिए ख़बरी मीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं।
