Prasar Bharti: दूरदर्शन और आकाशवाणी को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए प्रसार भारती(Prasar Bharti) ने अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्था ने प्रिंसिपल एडवाइजर/ एडवाइजर (कंटेंट ऑपरेशंस) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया है। यह नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध (Contract) पर होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: News India: न्यूज़ इंडिया में एंकर से लेकर कंटेट राइटर्स की Vacancy, ऐसे करें Apply
चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली दफ्तर में काम करना होगा साथ ही ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा, जो अनुभव के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए पारिश्रमिक का निर्धारण वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। मास कम्युनिकेशन, विज्ञापन, फिल्म निर्माण, या प्रबंधन (MBA/PG Diploma) में उच्च योग्यता अथवा पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल ऑपरेशंस, मनोरंजन, खेल या प्रसारण के क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उम्र-
- सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 45 वर्ष
- सेवानिवृत्त उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 62 वर्ष
योग्यता-
इस पद पर चयनित प्रोफेशनल को दूरदर्शन और आकाशवाणी नेटवर्क में कंटेंट रणनीति तय करने, प्रोग्राम संचालन सुनिश्चित करने, लाइव और स्टूडियो प्रसारणों की निगरानी करने, नए और आकर्षक कंटेंट विकसित करने तथा दर्शक पहुंच बढ़ाने के लिए नवाचारात्मक कदम उठाने की जिम्मेदारी होगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की वेबसाइट (लिंक पर क्लिक करें) पर जाकर विज्ञापन जारी होने की तिथि (03 अक्टूबर 2025) से 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं Prasar Bharti Jobs
