MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंजीनियर्स डे के अवसर पर बड़ी घोषणा की।
MP News: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने इंजीनियर्स डे (Engineers Day) के अवसर पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोला जाएगा। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह संस्थान अभियंताओं को अनुसंधान कार्यों और नई तकनीकों में सहयोग देगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
अभियंता दिवस समारोह और सम्मान
सर मोक्षकुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर आयोजित ‘अभियंता दिवस समारोह 2025’ में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं और संविदाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप, न्यूज लेटर और लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का भी लोकार्पण किया गया।
अभियंता का अर्थ है आरंभ कर्ता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि अभियंता का अर्थ है ‘आरंभ कर्ता और शुभारंभकर्ता।’ उन्होंने अभियंताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सृष्टि का प्राकट्य भी इसी शब्द से गौरवान्वित हुआ है। सीएम ने अभियंताओं को परमात्मा और जनता के बीच की कड़ी बताते हुए उनका अभिनंदन किया।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
सबसे बड़ा सृजनकर्ता अभियंता
सीएम ने आगे कहा कि हमारे देश की ऐतिहासिक इमारतों को इंजीनियर्स ने बनाया, भले ही कुछ लोगों ने उन्हें तोड़ा, लेकिन असल में अभियंता सबसे बड़ा सृजनकर्ता है। उन्होंने कहा कि अभियंता समाज में विकास और निर्माण की धुरी हैं।
‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण’ की अवधारणा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि सभी मंत्रालय इसी सोच के साथ कार्य करें तो और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज मध्य प्रदेश सरकार के नवाचारों को देश की अन्य राज्य सरकारें अपना रही हैं, जो गर्व की बात है।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने की ‘पीएम मित्र पार्क’ की समीक्षा, बोले- ‘प्रदेश को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात’
ताजमहल का उदाहरण और नई सोच
डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि अब वह दौर चला गया जब ताजमहल बनाने वालों के हाथ काट दिए जाते थे। आज देश के अभियंताओं के कार्यों को दुनिया तक पहुंचाने का समय है। उन्होंने कहा कि अभियंताओं ने रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की मांग रखी थी, जिसे सरकार पूरा करेगी। इस संस्थान में अभियंताओं को नवीन तकनीक और कार्यपद्धति का प्रशिक्षण मिलेगा।
