MP News: आतंकी हमले पर CM मोहन यादव सख्त, बोले आतंकियों को चुकानी होगी हमले की कीमत
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) की कड़ी निंदा की है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर संवेदना जताते हुए सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है। सीएम ने लिखा कि मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश में नक्सलियों की उलटी गिनती शुरू, CM मोहन यादव ने दी खुली चेतावनी

आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी भी सफल नहीं होगी और इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य मिलेगा।
केंद्रीय गृह मंत्री मामले पर रख रहे हैं कड़ी नजर
सीएम डॉ. यादव (CM Dr. Yadav) ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर कड़ी नजर रख रहे हैं। किसी भी दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा और आतंकियों को हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। सीएम ने कहा कि हमें इस समय धैर्य रखना होगा, लेकिन दुश्मनों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: नीमच बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव ने 700 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
आतकी हमले में 26 लोगों की हुई मौत
आपको बता दें कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में हमला कर दिया, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। मृतकों में 2 विदेशी नागरिक शामिल हैं जिसमें एक संयुक्त अरब अमीरात से और एक नेपाल से था। प्रधानमंत्री मोदी ने हमले के बाद सऊदी अरब की अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त की और भारत वापस आ गए हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी तत्काल जम्मू कश्मीर पहुंचे और वहां सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं। यह हमला 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक है।
