Uttarakhand: पहलगाम आतंकी हमला को लेकर बोले CM धामी–आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बंगाल सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर राज्य के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर जुबानी हमला बोला है और उन पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कर रही है, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में घुसपैठियों पर होगी सख्ती, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे भूल गए हैं कि आज का भारत 1947 का भारत नहीं है। जल्द ही लोग ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) को उखाड़ फेंकेंगे। सोमवार को ओडिशा पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से पकड़ा गया। इसको लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि 6 लोगों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। वे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले के समसेरगंज के जाफराबाद और बेतबोना गांवों में आगजनी और दंगे के मामलों में शामिल थे और घटना के बाद ओडिशा भाग गए थे।
ये भी पढे़ंः Uttarakhand: उत्तराखंड में बनेगा वर्ल्ड क्लास फायर सर्विस ट्रेनिंग सेंटर, CM धामी ने की घोषणा
पहलगाम आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना
इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों हमले (Pahalgam Terrorist Attack) की भी निंदा की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना को संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला बताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय एवं बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद संस्कृति, शांति के साथ मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसरन नामक घास के मैदान आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई वहीं कई पर्यटक घायल हो गए हैं।
