MP News: CM मोहन यादव ने नक्सलवादियों को दी चेतावनी बोले, सरेंडर करो वरना सफाया तय
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नक्सलवादियों को बड़ी चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में नक्सलवाद बहुत बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए मोहन यादव सरकार लगातार एक्शन ले रही है। मध्य प्रदेश से नक्सलवाद (Naxalism) को जड़ से समाप्त करने के लिए अब एमपी की मोहन यादव सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नक्सलियों को खुली चेतावनी भी दे दी है। सीएम ने कहा कि सभी नक्सली आत्मसमर्पण कर दें या फिर उन्हें मार दिया जाना सही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के अंदर 2026 तक नक्सलवाद मुक्त करने पर काम हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः MP News: नीमच बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव ने 700 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने भी 2026 तक नक्सलवाद (Naxalism) को समाप्त करने का ऐलान किया है, जिस कारण देशभर में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सली सरेंडर कर दें नहीं तो मार दिए जाएंगे। इसके अलावा उनके पास और कोई रास्ता नहीं है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि बालाघाट और मंडला में कई नक्सली मारे गए हैं।
इन दो जिलों में सबसे ज्यादा नक्सलवाद
आपको बता दें कि प्रदेश के अंदर 2 जिले ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित माने जाते हैं। इनमें पहला जिला बालाघाट (Balaghat) और दूसरा मंडला जिला है, जहां पर नक्सलियों की संख्या पूरे प्रदेशभर में सबसे ज्यादा है। इन क्षेत्रों में समय-समय पर नक्सली गतिविधियों की खबरें भी सामने आती रहती हैं। वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सली घटनाओं को रोकने में लगी हुई है। साथ ही पिछले 2 अप्रैल को बालाघाट और मंडला जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 2 महिला नक्सली ढेर हो गईं थीं।
ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, गांधीसागर अभयारण्य में जल्द छोड़े जाएंगे चीते
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कही थी ये बात
इस दौरान उन महिलाओं से एक SLR राइफल और एक राइफल, वायरलेस सेट और दूसरे सामान भी बरामद किए गए थे। इससे पहले दोनों नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वहीं CRPF दिवस परेड के मौके पर नीमच पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर बड़ी बात कही थी, उन्होंने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक देश के अंदर नक्सलवाद का जड़ से सफाया कर दिया जाएगा।
