MP News

MP News: नीमच बनेगा टेक्सटाइल हब, CM मोहन यादव ने 700 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: किसानों को बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात दे दी है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) नीमच स्थित जावद विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल (Sukhanand Pilgrimage Place) को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई को हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली (Singoli) स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। आने वाले 3 सालों में किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिलों से मुक्त करेंगे।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, गांधीसागर अभयारण्य में जल्द छोड़े जाएंगे चीते

किसानों को बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप (Solar Pump) दिए जाएंगे। सोलर पंप देने से किसान बिजली के बिल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज विकास दर 12 प्रतिशत गति से तेजी से बढ़ रही है। मंदसौर नीमच जिले में एक भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से सभी खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

Pic Social media

पर्यटन को बढ़ावा दे रही है सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट (Cheeta Project) की शुरुआत हुई है। चीते में मध्य प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने काम कर रही है। चीते की मध्य प्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के आखिरी में 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को सीएम ने अपने हाथों से लैपटॉप प्रदान किए।

सीएम ने किया सांदीपनि विद्यालय का लोकापर्ण

उन्होंने कार्यक्रम में आगे कहा कि जावद में सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) बहुत ही अद्भुत बनाया गया है। यह स्कूल सभी सुविधाओं से युक्त है। सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाना जा रहा है। सीएम ने कहा कि इस विद्यालय में एक किमी से 15 किमी दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। समय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ गीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कप्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किए हैं।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव का निराला अंदाज, कार्यकर्ताओं संग बीच रास्ते में लिया लस्सी का लुत्फ

नीमच बनेगा टेक्सटाइल हब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का इस दौरान भूमिपूजन किया। ये परियोजनाएं से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपए के निवेश से तैयार की जा रही है। इससे करीब 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
यह इकाई फार्म टू फैशन की अवधारणा को रूप देगी। इसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूरी तरह से एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूस, 30 हजार स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस बनाए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास रचने को तैयार है। जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।

785 करोड़ के निर्माण कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण

सीएम मोहन यादव का नीमच जावद में कुल 785 करोड़ 13 लाख की लागत के निर्माण का लोकार्पण और भूमिपूजन।
रतनगढ़ जाट से विजयपुर मार्ग- 99.73 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
सुविधि रेयॉन्सप प्राइवेट लिमिटेड मोरवन- 350 करोड़ का निवेश प्रस्तावित, भूमिपूजन।
नीमच सिंगोली मार्ग (राजस्थान सीमा तक)- 295.69 करोड़ की लागत से 2 लेन मय पेव्ड 6 शोल्डर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
मेघपुरा से राजस्थान खापरियाखेड़ी मार्ग- 111.19 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
शासकीय केजीबीव्ही टाइप छात्रावास कोज्या (जावद)- 2.60 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
ग्राम ताल से मुय सड़क (आनंदपुरा तक)- 163.63 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
सांदीपनि विद्यालय जावद- 37.11 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का लोकापर्ण।
अन्य निर्माण कार्य- कुल 3070.31 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन।
चौड़ीकरण कार्य (जावद-अठाना-सुखानंद) और अठानबायपास मार्ग- 1485.89 लाख की लागत का कार्य का लोकापर्ण।
लासूर से गढ़वाले बालाजी मंदिर तक मार्ग- 142.72 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
सरवानिया मसानी से गादोला (हनुमंतिया) मार्ग-124.48 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।