MP News

MP News: किसानों को सिंचाई के लिए अब नहीं होगी परेशानी, दिन में भी मिलेगी बिजली, CM ने दिए निर्देश

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: किसानों के लिए खुशखबरी, अब सिंचाई के लिए नहीं होगी परेशानी, CM मोहन यादव ने दिया निर्देश

MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए रात रात भर खेतों में रहते हैं। एमपी के किसानों को राहत दिते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़ा निर्देश दे दिया है। आपको बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग (Department of Energy) की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राज्य के तीनों सेक्टर में काम करने वाली विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंचाई के लिए किसानों को दिन में भी बिजली (Electricity) उपलब्ध कराएं, जिससे कड़ाके की ठंड से किसानों को परेशान न होना पड़े। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने और भी कई आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ेंः MP News: महाकुंभ 2025 में व्यवस्था देखने पहुंचेंगे CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 की कर रहे हैं तैयारी

Pic Social Media

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि अभी मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों को रात्रि के समय बिजली उपलब्ध कराने के साथ-साथ दिन में भी बिजली दी जाए। इस सुविधा से किसानों को सिंचाई के लिए काफी राहत मिलेगी। सीएम ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करते हुए समय सीमा के भीतर 30 लाख किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्लान बनाएं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ये भी सीएम ने दिए निर्देश

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वर्तमान में जो बिजली की सब्सिडी है उसे कम किया जाए, लेकिन इसका अतिरिक्त बोझ बिजली उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ना चाहिए। इस कठिन टास्क पर समय सीमा में लक्ष्य प्राप्ति होना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की कमी पूरी करने के लिए संगठनात्मक संरचना प्रस्तुत करें।

ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 5 दिनों के अंदर शुरू होगी 3 बड़ी योजना

लगाए जाएं स्मार्ट मीटर

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य को बिजली विभाग की ओर से आदर्श प्रदेश बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोगों को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक कर उससे मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराएं और अधिक से अधिक स्मार्ट मीटर लगाएं। सिर्फ यही नहीं खराब और जले हुए ट्रांसफार्मर को समय सीमा में बदलने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।