19 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 19 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वहीं, दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। साथ ही रात 12 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष को लेकर मन में कोई समस्या या चिंता बनी हुई थी तो अब उनका समाधान हो सकता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको शाम के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें और सावधान रहें। हालांकि आपको प्रियजनों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई निवेश को सोच समझकर करना होगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Bholenath: भगवान शिव को प्रिय है ये 3 राशियां, हमेशा रखते हैं ध्यान!
मिथुन राशि (Gemini) प्रियजनों के साथ अंतर्विरोध की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपके अनुसार होने में बाधाएं उत्पन्न हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा। ऐसे में आज कोई भी जरूरी फैसला लेने से बचें। लेकिन आपकी राशि का बृहस्पति शाम के समय आपके मन को शांति दे सकता है। आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके विरोधी कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको राजनीति में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए इन्वेस्टमेंट करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।
सिंह राशि (Leo) आपका दिन अच्छा रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर शत्रुओं का मनोबल कम होगा। आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और गुणी लोगों से हो सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में सहकर्मियों के चलते अच्छा वातावरण बना रहेगा। शाम से लेकर देर रात तक अचानक घर में मेहमान दस्तक दे सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपको दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी हो सकता है।
तुला राशि (Libra) राशि के सप्तम भाव में चंद्रमा के होने से आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप प्रियजनों से कोई सहायता चाहते थे तो उनका आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शाम के समय तक आपको किसी मंगल कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लेकिन खानपान पर आज खास ध्यान दें, अन्यथा शरीर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी जीवनसाथी से खूब पटेगी और आप उनको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप की हुई थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar: जुलाई में शुक्र 15 दिनों के लिए गोचर, इन राशियों के लिए लाभ के योग!
मकर राशि (Capricorn) व्यापार के मामले में सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है और परिवार में भी भाई या प्रियजन के साथ किसी बात पर टकराव हो सकता है। इससे आप असहज महसूस करेंगे और मन थोड़ा उदास रहेगा। लेकिन आपको अपने मन को शांत रखना होगा और सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। लेकिन शाम के वक्त संपत्ति संबंधी कोई लाभ हो सकता है और पत्नी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आप राजनीति में मान-सम्मान मिलने से काफी खुश रहेंगे। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागरुक हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी फाइनल होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आपको कारोबार में पूरे दिन लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन व्यापार के कुछ भागीदारों की ओर से परेशानी होने की संभावना भी बनी हुई है। ऐसे में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें सोच-विचार करके फैसले लें। शाम के समय आप कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। भाई -बहनों से रिश्तों में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी और सामाजिक क्षेत्रों में आज आप परचम लहराएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके बॉस भी आपकी दी गई सलाह से काफी खुश होंगे। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी दे सकते हैं। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आपका वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर आज जश्न का माहौल रहेगा, जिससे सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
