MP News: मध्य प्रदेश में आज से शुरू होगी पार्थ योजना, CM मोहन यादव करेंगे शुरुआत
MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार ने युवाओं को सौगात देने के लिए साल का पहला महीना चुना है। आने वाले 5 दिनों के अन्दर प्रदेश के युवाओं को तीन बड़ी सौगातें मिलेंगी। बुधवार से पुलिस आर्मी रिक्रुटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर (पार्थ) योजना और मध्य प्रदेश युवा प्रेरक अभियान शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज यानी बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन पर दोनों की शुरुआत करेंगे। वहीं कैबिनेट ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन (Swami Vivekananda Youth Power Mission) को मंजरी दे दी है। यह स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को CM मोहन यादव की सौगात, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की हुई शुरुआत

पार्थ योजना की आज से होगी शुरुआत
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग आज पार्थ (PARTH) योजना शुरू करेगा। इस योजना का पूरा नाम पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर योजना है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स आदि में रोजगार के नए मौकों और भर्ती के लिए पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खेल विभाग के संभागीय कार्यालयों में पार्थ योजना के तहत प्रशिक्षण का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए मात्र कुछ ही शुल्क लिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद युवा इस योजना का लाभ लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। इसमें आर्मी, पुलिस आदि ज्वॉइन करने के लिए युवाओं को शारीरिक और लिखित दोनों तरह की परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एमपी युवा प्रेरक अभियान
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने जानकारी दी कि बुधवार से मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान की शुरुआत होगी। इसके लिए स्टार्टअप या बिजनेस चला रहे या अच्छे पदों पर काम कर रहे सफल युवाओं को जोड़ा जाएगा। युवाओं के लिए एक पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है। इस पोर्टल पर सफल युवाओं के साथ दूसरे युवा भी जुड़ सकेंगे। सफल युवा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मेंटर की तरह काम करते हुए दूसरे युवा और किशोरों को कॅरियर और जीवन में सफल होने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सीएम इस मिशन की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ेंः MP News: उज्जैन के 3 गांवों का CM मोहन यादव ने बदला नाम, मौलाना अब कहलाएगा विक्रम नगर
स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन
आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन में युवाओं को न सिर्फ रोजगार के काबिल बनाया जाएगा, बल्कि रोजगार देने योग्य क्षमता भी उत्पन्न की जाएगी। 12 जनवरी से मिशन शुरू करने की सहमति दी। सीएम मिशन की बैठकें लेंगे, और साथ ही त्रैमासिक समीक्षा करेंगे।
मिशन में युवाओं के लिए यह भी होगा वैश्विक प्रशिक्षण संस्थानों और कौशल विवि की स्थापना। सभी जिलों में औद्योगिक पार्क की स्थापना। स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सरकार से सहायता के विकल्प को आसान बनाना। युवाओं को नशे से दूर किए जाने के प्रबंध करना। सीएसआर फंड का उपयोग युवाओं को समृद्ध बनाने में करना।
