Rajasthan: राजस्थान के युवाओं को CM भजनलाल का तोहफा, 13 हजार लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरियां
Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 12 जनवरी को प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) बड़ा तोहफा देगें। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई है। 12 जनवरी को राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलेगी। इसकी घोषणा सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित रोजगार महोत्सव (Rojgar Mahotsav) की तैयारी की समीक्षा बैठक में की। बता दें कि राजस्थान सरकार 12 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन करेगी।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान को मिली बड़ी सौगात, खत्म होगा पानी का संकट, मिलेगा यमुना का पानी

13 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरियां
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि 12 जनवरी को होने वाले युवा महोत्सव के तहत प्रदेश के 13,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों का तोहफा मिलेगा। इस दौरान उन्हें नियुक्तियां भी मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्तियां सरकार के विभिन्न विभागों में होगी। सीएम ने बताया कि प्रदेश की सरकार रोजगार के लिए युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमिता का विकास करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। सीएम शर्मा ने रोजगार महोत्सव को लेकर अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: उदयपुर में होगा इस बार गणतंत्र दिवस समारोह, CM भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश
जानिए किन विभागों में मिलेगी नौकरियां
आपको बता दें कि रोजगार महोत्सव (Rojgar Mahotsav) के तहत चिकित्सा विभाग में सीएचओ के 5 हजार 261, गृह विभाग में कांस्टेबल सहित अन्य के 3 हजार 133, राजस्व विभाग में तहसील राजस्व लेखाकार के 179, वित्त विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के 4 हजार 749, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) में विविध 159 पद तथा शिक्षा विभाग (प्राथमिक) में अध्यापक लेवल-प्रथम एवं द्वितीय के 76 पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो का भी होगा शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे जानकारी दी कि रोजगार महोत्सव (Rojgar Mahotsav) के दिन प्रदेश के लोगों को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। इस दौरान 31 हजार 29 करोड़ रुपये के 73 हजार 39 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी होगा। इनमें 20 हजार 212 करोड़ रुपये के 12 हजार 142 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इसी तरह 10 हजार 817 करोड़ रुपये के 60 हजार 897 कार्यों का लोकार्पण होगा। इनमें ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, पीएचईडी, कृषि, शिक्षा, पर्यटन, पंचायतीराज तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्य शामिल हैं।
