MP News: प्रयागराज महाकुंभ मेले का जायजा लेने जाएंगे CM मोहन यादव,मंत्रियों के भी जाने की संभावना
MP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) की तैयारी लगभग लगभग पूरी हो गई है। महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के योगी सरकार लगी हुई है। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) के मेले का जायजा लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मेले में जाएंगे। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के साथ मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के कुछ मंत्री और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी महाकुंभ में जा सकते हैं। अभी सीएम के महाकुंभ मेले में जाने की तारीख तय नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 5 दिनों के अंदर शुरू होगी 3 बड़ी योजना

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रयागराज में आयोजित किए जाने वाले महाकुंभ के मेले में जाकर व्यवस्थाओं को जायजा लेंगे। इसके अलावा साधु संतोष से आशीर्वाद भी लेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के कुछ लोग प्रतिनिधि के रूप में महाकुंभ के मेले में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) की तैयारी को लेकर व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कर रही है। ऐसी स्थिति में महाकुंभ का मेला सिंहस्थ 2028 के पहले हिंदुओं का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
उज्जैन में स्थाई निर्माण के लिए साधु संतों को आमंत्रण
सीएम डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन में भी साधु संतों के स्थाई आश्रम बनाने के लिए सरकार ने कई सुविधाएं देने का ऐलान कर दिया है। साधु संतों को महाकुंभ के मेले में यह भी संदेश पहुंचाया जाएगा कि वे उज्जैन में अपना स्थाई निर्माण करें जिससे हर बार सिंहस्थ में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश के लोगों को CM मोहन यादव की सौगात, मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की हुई शुरुआत
सिंहस्थ 2028 को लेकर सीएम मोहन यादव का दावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार इस बार सिंहस्थ 2028 (Simhastha 2028) महाकुंभ मेला में साल 2016 की तुलना में दोगुना श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आपको बता दें कि प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हो जाएगी जो 25 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ 2025 के लिए यूपी सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी की है। साथ ही मुख्य जगहों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी नहीं हो।
