Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, 1 जुलाई से शुरू होगा मेगा वृक्षारोपण अभियान

पंजाब राजनीति
Spread the love

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा- सरकार लगाएगी 60 लाख पौधे

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) को लेकर एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) ने मोहाली के सेक्टर-68 स्थित वन परिसर में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि इस साल 1 जुलाई से पूरे पंजाब में करीब 60 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि बैठक के दौरान मंत्री कटारूचक ने विभागीय अधिकारियों को पौधरोपण के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल औपचारिकता न हो, बल्कि जो पौधे लगाए जाएं, वे जमीन पर दिखें और फलें-फूलें।

94 प्रतिशत ट्यूबवेलों के आसपास लग चुके हैं पौधे

अधिकारियों ने मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) को जानकारी दी कि राज्य में मौजूद 13.66 लाख ट्यूबवेलों में से लगभग 94% ट्यूबवेलों के आसपास पौधारोपण हो चुका है। इस साल अतिरिक्त तौर पर 382 नानक बगीचियां, 52 पवित्तर वन और 331 हेक्टेयर क्षेत्र में संस्थागत पौधारोपण भी किया जाएगा।

चंडीगढ़-फगवाड़ा रोड पर असाधारण कार्य की सराहना

मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) ने चंडीगढ़-फगवाड़ा रोड पर विभाग द्वारा किए गए असाधारण पौधारोपण कार्य की सराहना की और अधिकारियों को लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर भी इसी तरह की हरियाली बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी पुराने पौधे मरे हैं, वहां नए पौधे तुरंत लगाए जाएं।

Pic Social Media

बैठक में मंत्री कटारूचक (Minister Kataruchak) ने यह भी कहा कि वृक्षारोपण को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और जनता को जोड़कर चलाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के सचिव प्रियांक भारती, प्रधान मुख्य वन संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, एपीसीसीएफ सह सीईओ पनकाम्पा सौरव गुप्ता, एपीसीसीएफ (प्रशासन) बसंत राज कुमार, सीसीएफ (हिल्स) निधि श्रीवास्तव, सीसीएफ वन्यजीव सागर सेतिया, सीएफ शिवालिक सर्कल कन्नन, डीएफओ मोहाली कंवरदीप सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।