केदारनाथ के दर पर CM योगी आदित्यनाथ..कह दी बड़ी बात

उत्तरप्रदेश उत्तराखंड राजनीति

Jyoti Shinde, Editor
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। जहां आज सीएम योगी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। श्री केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) में दर्शन पूजा करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि हमारे तीर्थस्थल आस्था के साथ साथ राष्ट्रीय एकात्मता के आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में विरासत के प्रति सम्मान का भाव नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहा है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सन् 2013 में केदारपुरी एक आपदा की चपेट में चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़संकल्प और उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से आज उत्तराखंड (Uttarakhand) के दोनों तीर्थ श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मध्यप्रदेश की महिलाओं को CM शिवराज का सबसे बड़ा गिफ्ट

सीएम ने आगे कहा कि विरासत के प्रति सम्मान का भाव यही है। लाखों की संख्या में तीर्थयात्री यहां आ रह हैं, यह हमारे लिए एक नई प्रेरणा है। यह एक नये भविष्य की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करती है।

ये भी पढ़ेंः UP: शराब के ठेकों पर CM योगी का चलेगा बुलडोजर!

समयबद्ध ढंग से मानक की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए पूरी तत्परता के साथ यहां कार्य चल रहा है। ये श्रद्धा का उमड़ता हुआ जनसैलाब नये भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत करता है। इसमें दृष्टि और दूरदर्शिता है। इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुजन की जनआस्था का सम्मान का भाव है। इन सबको समेटे हुए केदारनाथ का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi