MP News

MP News: सारंगपुर सभा में गरजे CM मोहन यादव, आतंकियों को बताया कायर, दे दिए बड़ी चेतावनी

मध्यप्रदेश
Spread the love

MP News: CM मोहन यादव ने दी पाकिस्तान को चेतावनी, बोले-भारत देगा करारा जवाब

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने एक बार फिर से पाकिस्तान (Pakistan) पर जोरदार हमला बोला है। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हुए आतंकी हमले को लेकर सीएम मोहन यादव ने पाकिस्तान (Pakistan) को कड़ी चेतावनी दे दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मध्य प्रदेश के सारंगपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनकी आंख तिरछी, उनकों दुनिया तिरछी ही दिखाई देती है। उन्होंने आंख टेड़ी करके कश्मीर बिगाड़ने की हिम्मत की है। हमने कल भी प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को सुना है। ये प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं। आखिर सांस तक नहीं छोड़ेंगे, आखिरी सांस तक ठिकाने लगांएगे। जो जैसा करेगा वैसा ही भरेगा।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी में IT सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर जोर, CM मोहन यादव ने उद्योगपतियों से किया संवाद

भारत किसी पर कब्जा करने की नहीं सोचता

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आगे कहा कि हम अच्छे के साथ अच्छा और जो शैतानी करता है… उसके लिए बताने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है। सीएम ने आगे कहा कि हमारा तो वैध वाक्य है। जो जैसा करता है वो वैसी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहे। भगवान की दया से हम कभी किसी देश पर कब्जा करने की कभी नहीं सोचते हैं। भारत की नीति कभी किसी को हड़पने और परेशान करने की नहीं रही है। कोई निहत्था भी आ जाए तो उसको हथियार देकर आमने सामने लड़ने की परंपरा है।

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

सीएम डॉ. यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि पर्यटकों को ये लोग धर्म पूछकर गोली मारे हैं। अरे डूब मरना चाहिए तुमको, ऐसे कायर लोगों के लिए इस पृथ्वी पर जगह कोइ जगह नहीं हो सकती है। मर्द के बच्चे हो तो लड़ो हमारी फौज से आमने सामने, टुकड़े-टुकड़े कर देगी। एक बार नहीं, जब भी मौका पड़ा इस देश में हमारी सेना ने सदैव उसका मुकाबला किया और भारत का मान बढ़ाया।

ये भी पढे़ंः MP: CM मोहन यादव ने किया हायर एजुकेशन में बड़ा बदलाव, अब दो शिफ्ट में चलेंगे सभी कॉलेज

कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए 2-2 लाख रूपए

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सारंगपुर में सभा को संबोधित करते हुए राजगढ़ जिले के बोड़ा की निवासी वर्षो हरिओम यादव और भंडावद निवासी कमलेश गिरी के इलाज के लिए 2-2 लाख रुपए राशि देने की घोषणा मंच से की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे परिवार में कोई कष्ट आए और सरकार मदद नहीं करे, ये कैसे हो सकता है। इस मौके पर सीएम ने मीरा बाई की बेटी को इलाज के लिए एक लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। सीएम ने कलेक्टर को नाम नोट करने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में कालीसिंध नदी के तट पर आयोजित जल संरक्षण एवं अधोसंरचना विकास के विभिन्न कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में श्रमदान कर जल एवं प्रकृति संरक्षण के अपने संकल्प को दोहराया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹31 करोड़ की लागत के 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन, ₹38 करोड़ से अधिक लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ₹42 करोड़ से अधिक लागत के 685 कार्यों का भूमि पूजन तथा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर शुभकामनाएं दीं।