Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attacks) के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu and Kashmir Government) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कश्मीर घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा (Security) के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

बता दें कि पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। सेना और पुलिस के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चला रहे हैं और आतंकियों को चुन-चुन कर मारकर उनके ठिकानों को तबाह भी कर रहे हैं।
जानिए क्यों उठाया ये कदम?
जम्मू-कश्मीर सरकार (Jammu and Kashmir Government) ने फैसला आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान और सुरक्षा समीक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्यटकों के लिए 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, 87 पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति है। लेकिन, इनमें से जिन पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है वे या तो आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान का हिस्सा हैं या संवेदनशील स्थानों पर स्थित हैं।
देखिए जिले और पर्यटक स्थलों की पूरी लिस्ट





- बांदीपोरा- गुरेज़ घाटी- गैर स्थानीय लोगों के लिए बंद
- बडगाम- यूसमार्ग
- बडगाम- दूधपथरी
- बडगाम- तौसीमैदान
- कुलगाम-अहरबल
- कुलगाम-कौसरनाग
- कुपवाड़ा-बंगस
- कुपवाड़ा- करिवान गोताखोर
- कुपवाड़ा-चंडीगाम
- हंदवाड़ा-बंगस घाटी
- सोपोर- वुलर/वाटलैब
- सोपोर- रामपोरा और राजपोरा
- सोपोर-चेरहार
- सोपोर- मुंडिज-हमाम-मरकूट झरना
- सोपोर- खंपू, बोस्निया, विजीटॉप
- अनंतनाग- सूर्य मंदिर खीरीबल
- अनंतनाग- वेरीनाग गार्डन
- अनंतनाग- सिंथन टॉप
- अनंतनाग- मार्गनटॉप
- अनंतनाग-अकाड पार्क
- बारामूला- हब्बा खातून प्वाइंट कवंर
- बारामूला- बाबरेशी तंगमार्ग
- बारामूला-रिंगावली तंगमार्ग
- बारामूला- गोगलदारा तंगमार्ग
- बारामूला- बदेरकोट तंगमार्ग
- बारामूला-श्रुंज झरना
- बारामूला- कमानपोस्ट उरी
- बारामूला- नामब्लान झरना
- बारामूला- इको पार्क खडनियार
- पुलवामा- संगरवानी
- श्रीनगर- जामिया मस्जिद
- श्रीनगर- बादामवारी
- श्रीनगर- राजोरी कदल होटल कनाज़
- श्रीनगर- आली कदल जे जे फूड रेस्तरां
- श्रीनगर- आइवरी होटल गंदताल (थीड)
- श्रीनगर- पदशापाल रिसॉर्ट्स और रेस्तरां (फकीर गुजरी)
- श्रीनगर- चेरी ट्री रिज़ॉर्ट (फ़कीर गुजरी)
- श्रीनगर- नॉर्थ क्लिफ कैफे और रिट्रीट बाय स्टे पैटर्न (अस्टानमार्ग पैराग्लाइडिंग पॉइंट)
- श्रीनगर- वन पहाड़ी कुटिया (अस्तान मोहल्ला, दारा)
- श्रीनगर- इको विलेज रिज़ॉर्ट (दारा)
- श्रीनगर- अस्तानमार्ग व्यू प्वाइंट
- श्रीनगर अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट
- श्रीनगर- ममनेथ और महादेव पहाड़ियां (फ़कीर गुजरी के माध्यम से)
- श्रीनगर- बौद्ध मठ, हरवान
- श्रीनगर- दाचीगाम – ट्राउट फार्म/मत्स्य पालन फार्म से परे
- श्रीनगर- अस्तानपोरा (विशेषकर कयाम गाह रिसॉर्ट)।
- गांदरबल- लछपत्री लेटरल
- गांदरबल- हंग पार्क
- गांदरबल- नारानाग
ये भी पढ़ेंः Whatsapp Scam: अनजाने फोटो पर क्लिक करते ही आपका व्हाट्सएप हैक हो सकता है!
कब खुलेंगे पर्यटक स्थल?
घाटी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वे लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। सरकार का कहना है कि वह पर्यटकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सरकार जल्द ही स्थिति का जायजा लेगी और उसके बाद ही पर्यटक स्थलों को फिर से खोलने का फैसला करेगी।
