MP News: हर संकट में किसानों के साथ है राज्य सरकारः CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने प्रदेश के किसानों (Kisan) को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मौसम खराब चल रहा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और कोहरा (Fog) देखने को मिला। वहीं, पिछले 2 दिन से राज्य में तेज बारिश के साथ ओले ने कहर बरसा रखा था। इस कारण से प्रदेश के कई किसानों की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने घोषणा की कि बारिश (Rain) के कारण जिस भी किसान की फसलों नुकसान हुआ है। उन्हें प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः MP News: आधी रात अचानक रैन बसेरा पहुंचे CM मोहन यादव, वितरित किए कंबल, जाना लोगों का हाल
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
किसानों के साथ है राज्य सरकार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) समेत पूर देशभर में मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। राज्य सरकार हर संकट में किसानों के साथ संवेदनशील होकर साथ है। सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हर एक जरिए फसल बेचे जाने की सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में कई ऐसे छोटे किसान है, जो बड़े लेवल पर फसलों का उपार्जन नहीं कर पाते है। ये किसान भी राज्य में अपने सतर पर से फसल बेचते हैं। इन किसानों को प्रति हैक्टेयर के मुताबिक फसलों का भुगतान किया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को बोनस के रूप में आवश्यक सहायता के लिए जल्द ही एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के विकास के लिए भी काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: CM मोहन यादव ने केन-बेतवा प्रोजेक्ट को लेकर जयराम रमेश पर किया पलटवार, कही ये बात

सीएम ने किसानों से की यह अपील
इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने किसानों से अपील की है कि वह खराब मौसम में फसलों के साथ खुद की भी सुरक्षा के लिए सभी तरह की जरूरी ऐहतियात बरतें। सीएम (CM) ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में ट्यूब बैल खुले नहीं रहने चाहिए। प्रदेश में ट्यूब वेल खुले रखना पूरी तरह से बैन है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने को इसकी सूचना दीजिए। ऐसी लापरवाही करने वाले पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
