MP News: 12वीं के छात्रों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, पढ़िए पूरी खबर
MP News: मध्य प्रदेश के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने विदेश दौरे और दिल्ली में चुनावी सभाएं समाप्त करके दौबारा मध्य प्रदेश लौट आए हैं। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आते ही सबसे पहले प्रदेश के मेघावी छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के 12वीं के टॉपर को जल्द लैपटॉप (Laptop) की राशि दी जाएगी। सिर्फ यही नहीं, फर्स्ट क्लास पास होने वाले छात्रों को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद स्टूडेंट्स में खुशी का माहौल है।
ये भी पढे़ंः MP: जापान दौरे से वापस लौटे CM मोहन यादव, बोले- MP आएंगी जापान की बड़ी कम्पनियां, होगा खूब निवेश
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने जब से अपना कार्यभार संभाला है, तभी से प्रदेश के सभी वर्गों के सभी योजनाओं के लिए लगातार काम हो रहा है। हमें संतोष है कि हमने हमारी सरकार की किसी योजनाओं का मूल स्वरूप बदलने का काम नहीं किया और न ही उसमें कोई कमी की। इसी सिलसिले में जल्द ही छात्रों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी दी जाएगी। 12वीं में फर्स्ट क्लास से पास होने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री की योजना को हरी झंडी देते ही स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। 2023-24 शैक्षणिक सत्र में 12वीं में टॉप करने वाले 7900 छात्रों को स्कूटी मिलेगी। वहीं 12वीं में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले 90 हजार छात्रों को लैपटॉप की राशि दी जाएगी। दोनों योजनाओं पर सरकार 250 करोड़ रु. खर्च करने वाली है।
ये भी पढे़ंः MP: महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि, मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
जानिए कैसे मिलेगी स्कूटी
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की परीक्षा में अपने-अपने सरकारी स्कूल में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। अगर स्कूल को-एड है, तो एक छात्र और एक छात्रा को स्कूटी मिलेगी। पिछले सत्र (2022-23) में 7,778 विद्यार्थियों को स्कूटी मिली थी, जिनमें 2,760 ई-स्कूटी और 5,018 पेट्रोल स्कूटी थीं। इस पर एमपी सरकार ने 40.40 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
अगर विधार्थी ई-स्कूटी (E-Scooty) खरीद रहें है तो उन्हें एक लाख पच्चीस हजार रुपए दिए मिलेंगे। वहीं पेट्रोल स्कूटी के लिए 90000-100000 रुपए मिलेंगे। छात्रों को स्कूटी खरीद के उसका बिल अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के पास जमा करना होगा। पहले 15000 रुपए किस्त के माध्यम से दिए जाएंगे, जो की छात्र के परिजन स्कूटी डीलर को दे सकेंगे। इसके बाद स्कूटी खरीदने का बिल परिजन, प्रिंसिपल को देंगे जो इसे आगे फॉरवर्ड करेंगे। बिल मिल जाने के बाद पूरी राशि विभाग छात्र के खाते में डालेंगे। ये राशि सीधे छात्र के खाते में जाएगी न कि परिजनों के।
