MP: CM मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान (Japan) दौरे पर वापस आ गए हैं। जापान की यात्रा से लौटे सीएम डॉ मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) ने शनिवार को बड़ी जानकारी दी है। सीएम (CM) ने बताया कि जापान की बड़ी कम्पनियां मध्य प्रदेश में व्यापार करने को तैयार हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जापान (Japan) की बड़ी कम्पनियां मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को बढ़ाने के लिये तैयार हैं।
ये भी पढ़ेंः MP: महाकुंभ भगदड़ में मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि, मोहन सरकार का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। सीएम ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है।
व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए किए बैठक
उन्होंने अपनी 4 दिवसीय जापान यात्रा के दौरान व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। सीएम डॉ. यादव ने जापान में कई बौद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की परंपरा है। जापान यात्रा के दौरान हमने जिन प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक की, उनमें से सभी ने सकरात्मक रूख अपनाते हुए मध्यप्रदेश में निवेश करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान की बुलेट ट्रेन में सफर किया और इसकी उन्नत तकनीक की तारीफ की।
ये भी पढ़ेंः Japan में CM मोहन यादव ने किए निवेश को लेकर अहम बैठक, ये कंपनी कर सकती है MP में बड़ा निवेश
जापान की मेहमाननवाजी को तारीफ किए सीएम
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने जापानी लोगों की मेहमाननवाजी की भी जमकर तारीफ की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान यात्रा के चौथे दिन क्योटो स्थित विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (Golden Temple) का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
एमपी-जापान की साझेदारी को मिलेगी नई दिशा
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए हमने मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम में जापान प्लस सेल की स्थापना करने का निर्णय लिया है। यह सेल जापान के निवेशकों के साथ संपर्क का नियमित फॉलो अप करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कि जापान यात्रा न केवल निवेश और तकनीकी सहयोग का एक नया अध्याय है, बल्कि यह दो संस्कृतियों के मिलन से विकास की एक नई कहानी लिख रही है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश और जापान की यह साझेदारी भारत के विकास में एक नया मॉडल स्थापित करेगी।