Mother Dairy: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
Mother Dairy: आम आदमी के लिए एक और झटका! मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने 29 अप्रैल, 2025 से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। इसका असर बुधवार सुबह से दिखेगा, जब आपके रोजमर्रा के दूध और चाय की कीमत भी प्रभावित होंगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध (बल्क वेंड) की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 69 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसके अलावा, आधा लीटर फुल क्रीम दूध का पाउच अब 34 रुपये के बजाय 35 रुपये में मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Flight Booking: सस्ते में फ्लाइट बुक करने का बेस्ट तरीका
कंपनी ने क्या कहा?
मदर डेयरी (Mother Dairy) के अधिकारी ने कहा, “खरीद लागत में जबरदस्त बढ़ोतरी से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।” अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।
