IPL 2025: दिल्ली को हराकर KKR ने प्लेऑफ की रेस में बनाई जगह
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम हुआ। इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 14 रनों से जीत दर्ज की है। इसी के साथ दिल्ली (Delhi Capitals) को एक बार फिर अपने घर पर हार मिली है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में खुद को शामिल कर लिया है। दिल्ली के खिलाफ इस मैच में केकेआर (KKR) की जीत के सबसे बड़े हीरो सुनील नरेन (Sunil Narine) रहे। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: राजस्थान के आगे पस्त हुई गुजरात की टीम, इस युवा खिलाड़ी ने पलटा मुकाबला
केकेआर ने जीता मुकाबला
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (Captain Axar Patel) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन केकेआर के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित कर दिया। केकेआर (KKR) के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने पहले तीन ओवर में 48 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। वहीं, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह की शानदार पारियों और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने केकेआर को 200 रन के पार पहुंचा दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 36 रन बनाए। इससे पहले गुरबाज ने 26 रन और नरेन ने 27 रन बनाए। केकेआर के कप्तान रहाणे ने भी 26 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। विप्रज निगम और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा दुशमंथा चमीरा को एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: विराट-क्रुणाल की शानदार साझेदारी से RCB ने दिल्ली को 6 विकेट से दी मात
दिल्ली के बल्लेबाजों का नहीं बोला बल्ला
205 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उसने 4 रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद करुण नायर और केएल राहुल भी ज्यादा कुछ अपने बल्ले से कमाल दिखा नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, फाफ डुप्लेसी और कप्तान अक्षर पटेल ने जूझारू पारियां खेलीं। फाफ डुप्लेसी ने 45 गेंदों पर 62 रन बनाए और अक्षर पटेल ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जिसके कारण दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी। दूसरी तरफ सुनील नरेन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट, वैभव अरोड़ा, आंद्रे रसेल और अनुकूल रॉय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
