27 साल बाद मुंबई में मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले..जानिए भारत को प्रजेंट कर रहीं सिनी शेट्टी कौन हैं?

Life Style TOP स्टोरी Trending एंटरटेनमेंट

मिस वर्ल्ड 2023 फिनाले ( Miss World 2023 Finale) 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनेक्शन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। भारत में ये आयोजन तकरीबन 27 सालों के बाद किया जाएगा। इससे पहले 1996 के बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड का फिनाले हुआ था। अब इस बार Miss India 2022 में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी मुंबई में पढ़ीं हुई हैं और वो अभी केवल 22 साल की हैं और सिनी ने अकाउंट और फाइनेंस से ग्रेजुएट भी हैं।

एक वक्त ऐसा भी था जब सिनी की माता हेमा शेट्टी ये बिलकुल नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी पढ़ाई से फोकस साइड करके मॉडलिंग के वर्ल्ड में कदम रखे। हर मां की तरह सिनी की माता जी भी बेटी को एक सिक्योर्ड जॉब करते हुए देखना चाहती थी।

pic: social media

Miss World 2023 फिनाले से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सिनी की मां हेमा शेट्टी ( Hema Shetty) ने मीडिया से बातचीत की।

सिनी की मां हेमा शेट्टी ने कहा कि “ये हमारे लिए एक इमोशनल मोमेंट है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिनी ने कड़ी मेहनत की है। अभी से नहीं छोटे से ही सिनी को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज करने का बहुत शौख था। सिनी पढ़ाई में भी बहुत ही ज्यादा तेज तर्रार हैं। ज्यादातर उसे 90% के ऊपर ही नंबर मिलते थे।

सिनी को बचपन से डांस का भी बहुत ही ज्यादा शौख था। महज 4 साल की उम्र से ही वो भरतनाट्यम सीख रही थी और क्लासिकल के साथ साथ बॉलीवुड के सोंग्स में भी अच्छा परफॉर्म करती है।

pic: social media

हेमा ने कहा कि वे चाहती थी सिनी सिक्योर्ड जॉब करे:

हेमा ने कहा कि जब वो 12 th में थीं, तक उसकी ट्यूशन टीचर और फ्रेंड्स ये आकर बार बार बोल के जाते थे कि सिनी बाकि लड़कियों से बिलकुल अलग है। उसे ब्यूटी पेजेंट में कोशिश करना चाहिए, लेकिन हेमा उस वक्त केवल पढ़ाई में ही फोकस करें। मुझे ग्लैमर फील्ड में बिलकुल इंटरेस्ट नहीं था। मैं चाहती थी कि मेरी बेटी अपनी पढ़ाई पूरी करके एक व्हाइट कॉलर, सिक्योर्ड जॉब करें।

pic: social media

Miss India में जाने से पहले मुझसे इजाजत मांगी थी – हेमा शेट्टी

कॉलेज के दिनों में ही सिनी को एजेंसी की ओर से काफी सारे मॉडलिंग ऑफर्स आने लगे थे। उस समय उसे पढ़ाई करने कि ही सलाह दी थी। लेकिन फिर जब उसके पास मिस इंडिया का ऑफर आया, तो उसने मुझ से फिर से परमिशन मांगी। जब मैंने बेटी की आंखों में एक अलग चमक देखी, तब बेटी के सपने को पूरा सपोर्ट करने का फैसला लिया।
“ये बिलकुल नहीं चाहती थी कि आगे चलकर बेटी को किसी भी तरह का रिग्रेट हो”। मैंने कहा कि जो करना है वो कर, बस अच्छे से करके आना। ये सुनकर वो रो पड़ी। सिनी की मां ने बताया कि वो एक बहुत इमोशनल लड़की है, जो अपने पेरेंट्स की बहुत रिस्पेक्ट करती है।

pic: social media

सिनी अपनी नानी के बेहद करीब है

सिनी की माता हेमा ने कहा कि वो लोगों को एक स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी दिखती हैं, लेकिन असल में जस्ट वो बिलकुल अपोजिट हैं। सिनी एक बहुत ही ज्यादा इमोशनल लड़की है, किसी का दुख उससे देखा नहीं जाता है। जानवरों से उसे बहुत लगाव है। वे अपने परिवार से बहुत कनेक्टेड है। आज भी सिनी अपनी नानी से बिना बात किए हुए नहीं सोती है। स्पिरिचुअल लड़की होने के कारण वे हर फैसला शांत स्वभाव से लेती है।

pic: social media

अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री लेने के बाद कर रही हैं CAF

शुरुआत में सिनी सेट्टी ने मुंबई के सेंट डोमिनिक सावियो स्कूल से एजुकेशन हासिल किया था। फिर आगे उन्होंने एस. के. सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स , विद्या विहार से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अकाउंट और फाइनेंस की डिग्री हासिल की। फिलहाल वो CFA ( चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट) कर रही हैं।

pic: social media

सिनी के पिता जी होटल के ओनर हैं

सिनी का जन्म वर्ष 2000में मुंबई के घाटकोपर एरिया में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। सिनी के पिता सदानंद शेट्टी नवी मुंबई में स्थित होटल के मालिक हैं। सिनी के भाई का नाम शिकिन शेट्टी है, जो कैलिफोर्निया में इंजीनियर है।

pic: social media

27 वर्षों बाद भारत में हो रहा मिस वर्ल्ड फिनाले

13 फरवरी 2023 को मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले ने ये अनाउंस किया कि Miss World 2023 UAE में होगा। फिर 8 जून को फिर से बताया गया कि UAE की जगह भारत में होगा। मिस वर्ल्ड के इतिहास में दूसरी बार है, जब भारत इसकी मेजबानी कर रहा है। इससे पहले बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड 1996 का आयोजन किया गया था। फिनाले में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और मिस वर्ल्ड 2013 मेगग यंग प्रेजेंटर बनेंगी।

pic: social media