1975 से 2019 तक के वर्ल्ड कप ‘रन मशीन’ से मिलिए

क्रिकेट WC

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले विश्वकप में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। जहां टीम का हर बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जी-जान से जुटा है। लेकिन क्या आप जानते है कि 1975 से 2019 के बीच खेले गए 12 विश्वकप मुकाबले में किस किस ने बल्ले से सबसे अधिक रन बनाए हैं। आईये हम आपको प्रत्येक विश्वकप के रन मशीन के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज को दूर भगाने वाला फल मिल गया

इंग्लैंड की मेजबानी में 1975 में पहला वनडे विश्वकप का खेला गया। जिसमे वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया और इस विश्वकप में ग्लेन टर्नर ने सर्वाधिक 333 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में ही 1979 में दूसरा विश्वकप खेला गया जिसमें एक बार फिर वेस्टइंडीज ने बाजी मारी और मेजबान इंग्लैंड को 92 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया । इस विश्वकप में गार्डन ग्रीनिज ने सबसे अधिक 253 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की मेजबानी में ही 1983 में तीसरा विश्वकप खेला गया जिसमें पहली बार भारतीय टीम ने विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 2 बार की विश्वविजेता वेस्टइंडीज को 43 रन हराकर विजेता बना था। इस विश्वकप में डेविड गॉवर ने सर्वाधिक 384 रन बनाए थे।

1987 में पहली बार विश्वकप इंग्लैंड से हटकर भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर कप पर कब्जा कर लिया था। इस विश्वकप में ग्राहम गूच ने सबसे अधिक 471 रन बनाए थे।

1992 का विश्वकप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर विश्वकप पर कब्जा जमाया था। इस विश्वकप में मार्टिन क्रो ने सबसे अधिक 456 रन बनाए।

1996 में एक बार फिर से विश्वकप भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान की मेजबानी में खेला गया जिसमें श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर पहली बार खिलाब अपने नाम किया था। इस विश्वकप में भारत के महान खिलाडी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपना डंका बजाया और पहली बार विश्वकप में किसी खिलाड़ी के तौर पर 500 से अधिक रन बनाए। सचिन ने विश्वकप में कुल 523 रन बनाए थे।

1999 का विश्वकप एक बार फिर से इंग्लैंड में खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया था और इस विश्वकप में सबसे अधिक रन भारत के राहुल द्रविड़ ने 461 रन बनाए थे।

2003 का विश्वकप साउथ अफ्रीका में खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार भारत को 125 रन से हराकर विश्वकप का खिताब जीता था। इस विश्वकप में सबसे अधिक रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 673 रन बनाए थे।

2007 का विश्वकप पहली बार वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 53 रन से हराकर खिताब पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया और इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने सबसे अधिक 659 रन बनाए थे।

साल 2011 में तीसरी बार भारत की मेजबानी में विश्वकप खेला गया साथ मे श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश भी मेजबान थे और इस विश्वकप में भारत ने सालों का अपना सूखा समाप्त करते हुए 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर विश्वकप पर कब्जा जमाया। इस विश्वकप में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने सबसेअधिक 500 रन बनाए।

2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी विश्वकप और फाइनल मैच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 5वीं बार खिताब अपने नाम किया था। इस विश्वकप में सबसे अधिक रन मार्टिन गुप्टिल ने 547 रन बनाए।

2019 विश्वकप की मेजबानी इंग्लैंड ने की और इस विश्वकप में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर कर खिताब अपने नाम किया।इस विश्वकप में सबसे अधिक रन भारत टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 648 रन बनाए।

READ: World Cup-Team India-khabrimedia-Latest Sports News-Top News Cricket