टीम इंडिया के नए ‘सिक्सर किंग’ से मिलिए

क्रिकेट WC खेल

Ind vs Eng: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के ऑलराउंडर प्रदर्शन के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के द्वारा बनाई गई नाबाद 212 रनों की पारी की है।
ये भी पढ़ेः IPL 2024 से पहले माही का नया लुक देखा क्या?

Pic Social Media

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 236 गेंदों पर 212 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें 14 चौके और 12 छक्के शामिल थे। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर उन्होंने नवजोत सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिद्दधू ने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक पारी में 8 छक्का लगाए थे। वहीं जायसवाल एक पारी में 12 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Pic Social Media

यहीं नहीं जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में भारत (India) की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी जायसवाल बन गए हैं। इस सीरीज में जायसवाल ने अबतक 20 छक्के उड़ाए हैं। ऐसा कर उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा है। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में एक सीरीज में 19 छक्के लगाए थे।

Pic Social Media

यशस्वी एक टेस्ट सीरीज (Test Series) में दो दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले वीनू मांकड ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। वहीं साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो दोहरे शतक जड़े थे। इसके अलावा यशस्वी दो टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले अब तीसरे भारतीय बन गए हैं।

Pic Social Pic

आपको बता दें कि भारत (India) के तरफ से दूसरी पारी के दोहरा शतक लगाने वाले जायसवाल 6वें खिलाड़ी है उनसे पहले ये कारनामा एमएके पटौदी, डी सरदेसाई, सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, वसीम जाफर ने ही किया है।

जायसवाल ने इस टेस्ट में कई सारे कारनामे किये जिसमे से एक ये भी थी। कि उन्होंने ने टेस्ट क्रिकेट में 696 विकेट लेने वाले 41 साल के जेम्स एंडरसन के ओवर में 3 गेंदों 3 छक्के लगाकर इंग्लैंड (England) के खेमे को शांत कर दिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने टेस्ट में जेम्स एंडरसन के खिलाफ उनकी लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के लगाए हों। एंडरसन अपने टेस्ट करियर का 185वां मैच खेल रहे हैं।

Pic Social Media

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अबतक इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले 3 टेस्ट में अबतक 109 की औसत से 545 रन बना चुके है। जिसमे 2 दोहरे शतक और 1 फिफ्टी शामिल है। इस दौरान जायसवाल के बल्ले से 22 छक्के और 50 चौके निकले है।