IPL 2024 से पहले माही का नया लुक देखा क्या?

क्रिकेट WC खेल

MS Dhoni New Look: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। और सभी खिलाड़ी (Player) इसकी तैयारी में भी लग गए है। अब आईपीएल (IPL) शुरू होने से पहले चैनई सुपर किंग को 2023 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भी एक्शन मोड़ में नजर आये है।
ये भी पढ़ेः आनंद महिंद्रा के फेवरेट बने सरफराज़..पिता को दिया बड़ा गिफ़्ट

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

कैप्टन कूल माही क्रिकेट (Cricket) के पिच पर प्रैक्टिश तो कर ही रहे है। साथ ही वो कई सारे ऐड शूट करते भी दिख रहे हैं। हाल ही में एक ऐड शूट के दौरान की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं। और काफी हैंडसम भी लग रहे हैं।

Pic Social Media

इंस्टाग्राम पर धोनी (Dhoni) के नाम से बने फैन पेज पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें एमएस धोनी 70-80 के दौर के एक्टर राजेश खन्ना की तरह स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल में धोनी का यह स्टाइल कमाल लग रहा है। उन्होंने लाइट ब्लू कलर की शर्ट, ब्राउन कलर की हाफ जैकेट और ग्रे कलर का पैंट पहना हुआ है। लाइट बीयर्ड लुक में एमएस धोनी काफी हैंडसम हंक कूल ड्यूड लग रहे हैं। धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। और हजारों लोग धोनी के इस लुक को पसंद कर रहे हैं।

Pic Social Media

एमएस धोनी (MS DHoni) के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। पिछले साल उनकी कप्तानी में सीएसके ने अपनी 5वीं ट्रॉफी जीती थी।

इसके बाद कहा जा रहा था कि एमएस धोनी आईपीएल (IPL) से भी संन्यास का ऐलान कर देंगे, लेकिन उन्होंने इसे चैलेंज के रूप में एक्सेप्ट किया। और कहा कि अगर मैं फिट होकर दोबारा मैदान पर खेलने आता हूं तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं होगी। इसके बाद एमएस धोनी घुटने की सर्जरी करवाकर दोबारा फील्ड पर लौटे और आईपीएल में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।